Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

दिवाली से पहले पंजाब सरकार ने पूरा किया एक और वादा, इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा

16 अक्टूबर, 2025 08:10 PM

चंडीगढ़/जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दीवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को राहत के रूप में 6.3 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित की है। 12 कैबिनेट मंत्रियों ने ‘मिशन पुनर्वास’ के तहत राज्य के 14 जिलों में प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे।


उल्लेखनीय है कि 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने अजनाला से 631 परिवारों को 5.70 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करके राज्यव्यापी अभियान की शुरूआत की थी। मान सरकार ने 45 दिनों की समयसीमा से पहले ही फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.20 लाख रुपए तक की राशि और पशुओं के नुकसान के लिए उचित वित्तीय सहायता प्रदान की है। कैबिनेट मंत्री एवं ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जिला एस.ए.एस. नगर में 80 प्रभावित परिवारों को 66 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र सौंपे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाजिल्का में फसलों और मकानों के नुकसान के लिए 1.05 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित की। इसके उपरांत डा. बलजीत कौर ने मलोट के बाढ़ प्रभावित गांव लक्कड़वाला, थेहड़ी और शेरगढ़ के निवासियों को 16.88 लाख रुपए का मुआवजा वितरित किया।


कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने विधायक गुरलाल घनौर के साथ मिलकर पटियाला के बाढ़ प्रभावित गांवों के 232 किसानों को 88 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र सौंपे। भोआ क्षेत्र में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने 130 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 31 लाख रुपए के राहत चैक वितरित किए। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कपूरथला के गांव किशन सिंह वाला व अन्य में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण की औपचारिक शुरूआत की। लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गुरदासपुर के 138 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 59 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया।


कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने फिरोजपुर की जीरा सब-डिवीजन के गांव फत्तेवाला से मुआवजा वितरण की शुरूआत की, जहां 57 किसानों को 16 लाख रुपये से अधिक के स्वीकृति पत्र दिए गए। उन्होंने गांव निहाला लवेरा के 254 किसानों को 99.20 लाख रुपये और फिरोजपुर के गांव कमल वाला के 37 किसानों को 6.60 लाख रुपये के मुआवजा स्वीकृति पत्र सौंपे।


स्थानीय निकाय मंत्री ने होशियारपुर जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरण की शुरुआत की। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अजनाला के 28 प्रभावित परिवारों को 24 लाख रुपए और राजासांसी क्षेत्र के 23 परिवारों को 18.41 लाख रुपए वितरित किए। राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने समराला में 84 किसानों को 25.05 लाख रुपए वितरित किए। बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने ‘मिशन पुनर्वास’ के तहत शाहकोट के गांव मूलेवाल अराइयां, सीचेवाल, नारंगपुर, सोहल खालसा और बिल्ली वड़ैच के 47 किसानों को 10 लाख रुपए का मुआवजा वितरित किया।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन