Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा! दिल्ली सरकार पानी के बिल में देगी राहत, 29 लाख परिवारों को कैसे होगा फायदा?

14 अक्टूबर, 2025 07:45 PM

दिल्ली सरकार ने इस साल दिवाली पर दिल्लीवासियों को एक बडा तोहफा देने वाली है। इस दिवाली सरकार ने पानी के पुराने बिलों पर लगने वाले जुर्माने को पूरी तरह से माफ करने का ऐलान किया है। इस योजना का लक्ष्य उन लाखों परिवारों को राहत देना है, जो लंबे समय से अपने पुराने पानी के बिलों का भुगतान नहीं कर पाए हैं।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा बुधवार को इस योजना का ऐलान करेंगे। यह योजना 'पानी बिल पर लेट फीस (LPSC) माफी योजना' के नाम से शुरू की जा रही है, जिससे करीब 29 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा।

क्या होगी अंतिम तिथि और कितनी होगी जुर्माने में छूट-

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को लेट फीस में बड़ी छूट मिलेगी:

भुगतान की अंतिम तिथि                       लेट फीस (जुर्माना) में छूट

31 जनवरी 2026 तक                              100 % की छूट

31 मार्च 2026 तक                                  70 % तक की छूट

क्यों आता था लाखों का बिल?
जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में लाखों रुपये के पानी के बिल इसलिए आते थे क्योंकि लेट फीस 5% प्रति माह की दर से बढ़ती रहती थी। इस ब्याज और लेट फीस के कारण ही लोगों के बिल लाखों रुपये तक पहुँच गए थे। प्रवेश वर्मा ने कहा, "यह पहली और आखिरी योजना है जिसमें पानी के बिलों पर लगने वाला जुर्माना माफ किया जाएगा।" उन्होंने स्वीकार किया कि इस माफी योजना से सरकार को हजारों करोड़ों के राजस्व का घाटा होगा (कुल बकाया बिल ₹87,589 करोड़, जिसमें ₹80,463 करोड़ सिर्फ लेट फीस है), लेकिन इससे लोगों को बहुत बड़ा फायदा होगा।

सरकार ने किए अन्य बदलाव
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने लाखों रुपये के बिलों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने यह कर दिखाया है।

पेनाल्टी दर में कमी: 5% मासिक पेनाल्टी को कम करके 2% किया जाएगा। यह बदलाव घरेलू और कमर्शियल दोनों उपभोक्ताओं के लिए होगा।

प्लॉट साइज के हिसाब से चार्ज: अब पानी के चार्ज प्लॉट साइज़ के हिसाब से लिए जाएँगे।

डीजेबी को पावर: सीएम ने बताया कि पिछली सरकारों ने जल बोर्ड की वित्तीय पावर अपने पास रखी, जिससे काम अटकते थे। उनकी सरकार ने जल बोर्ड को पावर दी है ताकि वह पाइपलाइन बिछाने जैसे छोटे काम भी तेज़ी से कर सके।

यमुना सफाई पर उम्मीद: सीएम ने भरोसा जताया कि उनके मंत्रालय और दिल्ली जल बोर्ड के निरंतर काम से यमुना जल्द ही साफ होगी और इस बार छठ पूजा के दौरान लोगों को नदी में झाग नहीं दिखेंगे। इस योजना का लाभ लोगों तक पहुँचाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) जगह-जगह जागरूकता कैंप लगाएगा, जहाँ टीमें लोगों को बिल भुगतान करने में मदद करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित