Saturday, July 04, 2026
BREAKING
कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- 'यह पल बेहद दर्दनाक था' यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए: मॉस्को वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ सरकार ने प्याज खरीद मूल्य में की 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों से अब 2,125 रुपए प्रति क्विंटल पर होगी खरीद कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार 'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

राष्ट्रीय

दिल्ली समेत यूपी-बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने 5 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

25 नवंबर, 2025 01:03 PM

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना लगभग बीतने वाला है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में सर्दियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। अगले 24 घंटे के भीतर अंडमान सागर में मौसम अचानक करवट ले सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 25-29 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 25-27 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल और माहे में भी तेज बरसात का अनुमान जताया गया है।

IMD ने 30 नवंबर तक आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी के भी तटीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में समुद्र पूरे उफान पर रहेगा, जिससे मछुआरों और पर्यटकों को तटीय इलाकों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में गिरेगा तापमान

उत्तर भारत की बात करें तो ज्यादातर राज्यों में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पारा अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज भी श्रीनगर, नैनीताल और देहारदून समेत मनाली और शिमला में तापमान तेजी से कम होने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में सांसों का संकट बरकरार

दिल्ली में गिरते तापमान के साथ प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। राजधानी में भी मौसम जल्द ही करवट ले सकता है, जिससे दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड का एहसास होने वाला है। हालांकि, इस बीच दिल्ली एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का सांस लेना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।

यूपी कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से कम हो गया है। इस लिस्ट में कानपुर, इटावा, बाराबंकी, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर का नाम शामिल है। IMD के अनुसार, अगले हफ्ते तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो सकता है।

बिहार में सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंंड

बढ़ती ठंड के साथ बिहार के कई हिस्से कोहरे के चपेट में आने लगे हैं। पटना समेत आसपास के कई जिलों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बिहार से सटे पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी ठंड का एहसास बढ़ने लगा है।

राजस्थान-एमपी में भी पड़ेगी सर्दी

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी ठंड का एहसास होने लगा है। IMD का कहना है कि जयपुर और भोपाल में न्यूयनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम