Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा के हमले की चेतावनी, चांदनी चौक में सुरक्षा सख्त

21 फ़रवरी, 2026 06:40 PM

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीड़भाड़ वाले धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को निशाना बनाने की पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की साजिश की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। खुफिया सूचनाओं के अनुसार, विशेष रूप से चांदनी चौक स्थित एक मंदिर और लाल किले के आसपास के उच्च-सुरक्षा क्षेत्रों में आईईडी के माध्यम से हमले की आशंका जताई गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी लाल किले के निकटवर्ती क्षेत्रों सहित अन्य उच्च-सुरक्षा वाले इलाकों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं। इस अलर्ट के मद्देनजर चांदनी चौक के मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है और निरंतर निगरानी व सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्स) की तैनाती की गई है।

सुरक्षा के ये कड़े इंतजाम पिछले साल नवंबर में लाल किले के पास हुए भीषण कार बम धमाके के मद्देनजर किए गए हैं। उस समय लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोटकों से भरी एक कार में हुए ब्लास्ट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच में सामने आया था कि उस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट आधारित विस्फोटकों का प्रयोग किया गया था। अधिकारियों ने बाद में उस वाहन के चालक की पहचान उमर मोहम्मद उर्फ ‘उमर उन नबी’ के रूप में की थी। नबी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक डॉक्टर था। जांच एजेंसियां इस पहलू पर भी गौर कर रही हैं कि क्या लश्कर-ए-तैयबा का यह संभावित कदम इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर किए गए आतंकी हमले को दोहराने की मंशा से प्रेरित है।

ज्ञात हो कि गत छह फरवरी को इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह क़सर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट में 32 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी। भारत के विदेश मंत्रालय ने उस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा था, “इस्लामाबाद की मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है और भारत इसमें हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाली आंतरिक समस्याओं के समाधान के बजाय अपनी घरेलू बुराइयों के लिए दूसरों पर दोष मढ़कर स्वयं को भ्रम में रख रहा है। भारत ऐसे सभी आरोपों को खारिज करता है, जो पूरी तरह निराधार और अर्थहीन हैं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी