Saturday, June 27, 2026
BREAKING
सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

राजनीति

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

07 जून, 2023 09:14 AM

नई दिल्ली/लखनऊः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल की यह मुलाकात दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन मांगने के बीच हो रही है। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल के साथ मौजूद होंगे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार के गैर संवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली की जनता के हक में समर्थन मांगने के लिए कल मैं और भगवंत मान साहिब लखनऊ में अखिलेश यादव जी से मिलेंगे।'' सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ''केजरीवाल यहां बुधवार शाम अखिलेश से मुलाकात करेंगे।''

सपा के एक नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह इस दौरान केजरीवाल के साथ हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

केंद्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और केन्द्र शासित राज्यों के (दानिक्स) कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के उद्देश्य से 19 मई को एक अध्यादेश जारी किया था। यह अध्यादेश उच्चतम न्यायालय की ओर से दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब