Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

दिल्ली के शाहीन बाग की इमारत में लगी आग, एक महिला की मौत; कई लोगों को बचाया गय

31 दिसंबर, 2025 07:46 PM

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान फाजिला किश्वर (72) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि फाजिला को पहले से ही श्वसन संबंधी बीमारियां थीं, जिसकी वजह से घटना के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई होगी। पुलिस के अनुसार, दिल्ली दमकल सेवा को तड़के 4.41 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियां और चार एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। दक्षिण-पूर्व के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने कहा, "थाना प्रभारी, पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जबकि वरिष्ठ अधिकारियों ने बचाव और अग्निशमन अभियानों की निगरानी की।" पुलिस कर्मियों ने निवासियों को सुरक्षित निकालने और भीड़ को नियंत्रित करने में दमकलकर्मियों की सहायता की ताकि आपातकालीन सेवा कर्मियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जा सके।

अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला सहित पांच निवासियों को सुरक्षित बचाकर पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। इस हादसे में जनहानि के अलावा, इमारत के पास खड़े वाहनों को भी क्षति हुई है, जिनमें दो कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर पूरी तरह से या आंशिक रूप से जल गए हैं। उन्होंने बताया कि निरंतर प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया ताकि आपातकालीन टीम कूलिंग का कार्य और निरीक्षण कर सकें। डीसीपी ने कहा, "नियमानुसार आवश्यक कानून कार्रवाई की जा रही है और आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी संभावित विद्युत शॉर्ट सर्किट या अन्य आकस्मिक कारणों सहित विभिन्न कारकों की जांच कर रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस