Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

दयानंद सरस्वती की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

12 फ़रवरी, 2026 12:24 PM

आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि दयानंद सरस्वती की ओर से स्थापित आध्यात्मिक व शिक्षण संस्थानों से देश लाभान्वित होता रहा है और सदैव होता रहेगा।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान संत और समाज-सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। प्राचीन भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के तर्कसंगत स्वरूप का प्रसार करते हुए उन्होंने सम्पूर्ण समाज और देश की शिक्षा पद्धति को अमूल्य दिशानिर्देश दिया।”

राष्ट्रपति मुर्मु ने आगे लिखा, “स्वामी दयानंद सरस्वती की ओर से स्थापित आध्यात्मिक व शिक्षण संस्थानों से हमारा देश लाभान्वित होता रहा है और सदैव होता रहेगा। स्वामी दयानंद सरस्वती के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सभी देशवासी, भारत को विश्व पटल पर अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने का संकल्प लेकर, जीवन में आगे बढ़ें।”

अमित शाह ने स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर नमन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आर्य समाज की स्थापना और सामाजिक कुरीतियों के त्याग व स्त्री शिक्षा के लिए दयानंद सरस्वती के योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा, “स्वराज, स्वदेशी व स्वावलंबन के प्रणेता महर्षि दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की और सामाजिक कुरीतियों के त्याग व स्त्री शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ से वैदिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

योगी आदित्यनाथ ने भी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “असीम ज्ञान और उच्च गुणों से सम्पन्न स्वामी जी का पूरा जीवन समाज-उत्थान, राष्ट्र-जागरण और मानव-कल्याण के पावन कार्यों में बीता। उनका तेजस्वी व्यक्तित्व और वैचारिक प्रखरता देश और समाज को सतत नवचेतना व प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।”

सीएम नायब सिंह सैनी ने लिखा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “सनातन परंपरा के महान प्रेरणास्रोत, आर्य समाज के संस्थापक और समाज सुधारक महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर उन्हें सादर नमन। समानता, शिक्षा, जागरूकता और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से समतामूलक समाज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहेगा।”

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “औपनिवेशिक काल में भारतीय समाज को आत्मबोध की दिशा देने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने सामाजिक कुरीतियों, अशिक्षा और भेदभाव के विरुद्ध संगठित वैचारिक आंदोलन का नेतृत्व किया। आर्य समाज की स्थापना के माध्यम से उन्होंने वैदिक मूल्यों पर आधारित समरस, शिक्षित और सशक्त समाज की संकल्पना प्रस्तुत की। उनकी जयंती पर उनके समाजसुधारक विचारों और राष्ट्रोन्मुख दृष्टि का स्मरण।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती