Friday, July 03, 2026
BREAKING
रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, इंस्टा वीडियो में अश्लील शब्द बोले गए; FIR दर्ज Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़ ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या Stock Market Today: शेयर मार्केट की बंपर ओपनिंग, 650 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 78000 के पार खुला सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी उछली

दुनिया

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के स्वागत से खुश पीएम मोदी बोले-सांस्कृतिक जुड़ाव सचमुच हृदयस्पर्शी

22 नवंबर, 2025 07:38 PM

पीएम मोदी अपनी तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीकी यात्रा पर जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं। यहां एक होटल में भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी अप्रवासी भारतीयों से मिले और उनसे बातचीत की। 

पीएम मोदी ने अप्रवासी भारतीयों से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव सचमुच हृदयस्पर्शी और शाश्वत है। जोहान्सबर्ग में मेरे युवा मित्रों ने गणपति प्रार्थना, शांति मंत्र और अन्य दिव्य प्रार्थनाएं बड़ी श्रद्धा से गाईं। ऐसे क्षण हमारे लोगों के बीच के अटूट बंधन की पुष्टि करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हूं। यह स्नेह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच के अटूट बंधन को दर्शाता है। ये संबंध, जो इतिहास में निहित हैं और साझा मूल्यों से और भी मजबूत होते जा रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे लिखा, “दक्षिण अफ्रीका में भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन!”

भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ‘एकजुट भारत की लय’ शीर्षक से आयोजित एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के 11 राज्यों के लोक नृत्यों का प्रदर्शन करने में अग्रणी भूमिका निभाई। यह सराहनीय है कि भारतीय समुदाय अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। पीएम जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित होने वाले ‘G-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि G-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित कार्यक्रमों के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच गया हूं। प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा की आशा है। हमारा ध्यान सहयोग को मजबूत करने, विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने पर रहेगा।

‘G-20 लीडर्स’ समिट का आयोजन जोहान्सबर्ग में होगा। यह विकासशील देशों में आयोजित होने वाला लगातार चौथा G20 समिट होगा। समिट में  पीएम मोदी ‘G-20’ एजेंडा पर भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे। उनके समिट के तीनों सत्रों में संबोधित करने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर