Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा- अमित शाह को अब नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं

24 जुलाई, 2025 07:25 PM

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष द्वारा पेश कटौती प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की। बहस के कारण विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हुई, जिसके कारण भोजनावकाश के बाद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। यादव ने कहा, ‘‘शाह का नीतीश कुमार पर से भरोसा उठने की क्या वजह है? वह कहते रहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव जद-यू (जनता दल यूनाइटेड) अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तो समय ही बताएगा।''

 

राजद नेता ने कहा, ‘‘अगर शाह को अब भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा है, तो उन्हें सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए घोषणा करनी चाहिए कि मुख्यमंत्री 2030 तक सत्ता की कुर्सी पर बने रहेंगे। गृह मंत्री सीतामढ़ी के अपने आगामी दौरे के दौरान इसकी घोषणा करें।'' बीजेपी प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह अगस्त में सीतामढ़ी का दौरा करेंगे, जहां वह माता सीता के एक भव्य मंदिर की आधारशिला रखेंगे। यादव ने यह भी कहा कि ‘‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) बिहार में दोबारा सत्ता में नहीं आने वाला है। यह सरकार 20 साल पुरानी है और एक खटारा कार की तरह हो गई है।'' पूर्व उपमुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘यहां तक कि अब केंद्र सरकार ने भी आदेश दिया है कि 15 साल से अधिक पुराने वाहन सड़कों से हटा दिए जाएं।''

 

तेजस्वी ने नीतीश कुमार के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ‘‘होश में नहीं हैं, सभी मुद्दों पर चुप रहते हैं'' और एक महत्वपूर्ण सहयोगी होने के बावजूद विशेष पैकेज के लिए केंद्र पर दबाव नहीं डाल सकते। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लगता है जदयू ने खुद को भाजपा के एक प्रकोष्ठ की हैसियत में ला दिया है। कुछ मुट्ठी भर लोग, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे मुख्यमंत्री की आंख और कान हैं, सभी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।'' तेजस्वी ने कहा, ‘‘ जदयू के लोग आरएसएस कोटे की बात करने लगे हैं।'' उनका इशारा मुख्यमंत्री की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंत्री अशोक चौधरी की ओर था, जिन्होंने हाल ही में दावा किया था कि उनके दामाद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सिफारिश पर धार्मिक न्यासों के लिए गठित राज्य बोर्ड का सदस्य बनाया गया था। नेता प्रतिपक्ष ने बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियों में व्यापक भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में ‘एनडीए' (राजग का अंग्रेजी संक्षिप्त शब्द) को ‘‘नेशनल दामाद आयोग' (दामादों के लिए आयोग) कहा जाना चाहिए।'' यादव ने हाल ही में वादा किया था कि अगर राजद नीत सरकार बनती है तो महिलाओं को मासिक मानदेय और 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर उनके वादों का ‘नकल' करने का आरोप लगाया।

 


राजद नेता ने दावा किया, ‘‘यह साफ़ है कि उन्हें 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का विचार कहां से आया। आगे चलकर वे हमारी प्रस्तावित ‘माई बहिन योजना' की भी नकल करेंगे।'' यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा भी उठाया, जिस पर उन्हें अन्य विपक्षी नेताओं के साथ भोजनावकाश से पहले के सदन में अपनी बात कहने की अनुमति दी गई। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से नाराजगी भरी प्रतिक्रिया हुई और उसके सदस्यों ने विपक्ष के नेता को बोलने से रोकने की कोशिश की। इससे आक्रोशित दोनों पक्ष के सदस्य आसन के सामने आ गए। एक विधायक को अपनी मेज पर लगा माइक उखाड़ते और विपक्षी सदस्यों की ओर धमकी भरे अंदाज में दौड़ते हुए भी देखा गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

बाद में विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्यों ने उन पर हमले की पहले से योजना बना रखी थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा विधायक जनक सिंह ने मुझे अपशब्द कहे। किसी ने उन्हें नहीं रोका। बाद में, संजय सिंह मेरी ओर बढ़े और मुझे मेरे पार्टी सहयोगियों ने बचाया।'' उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया था कि राजद के ‘‘डीएनए में सुपारी लेकर हत्या करने की आदत है और इसलिए वह अनियंत्रित व्यवहार करता है।'' इस बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा, ‘‘मैं अपना लाइसेंसी हथियार सरेंडर करने को तैयार हूं.....।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन