Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत, कई घायल

27 सितंबर, 2025 11:15 PM

तमिलनाडु के करूर में एक्टर और TVK चीफ विजय की रैली में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे दम घुटने से 36 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। एक बच्चा भी लापता बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद विजय ने तुरंत भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली करने का निर्देश दिया, ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा सके। हादसे के बाद रैली में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच जारी है। करूर रैली हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर में हुई रैली हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमणियन और जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती लोगों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, उन्होंने तिरुचिरापल्ली के मंत्री अन्बिल महेश को राहत कार्यों में हर संभव मदद करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने एडीजीपी से भी हालात को नियंत्रित करने और स्थिति पर तेजी से कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की भी अपील की। इस बीच, सोशल मीडिया पर विजय की रैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग उनके राजनीति में आने का स्वागत कर रहे हैं, जबकि कई लोग चाहते हैं कि वे फिल्मों पर ही ध्यान दें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित