Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

तकनीक से तरक्की की राह: टीसीएस सीईओ के कृतिवासन बोले- एआई के इस्तेमाल में बनें अग्रणी

26 फ़रवरी, 2026 12:09 PM

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ के कृतिवासन ने बुधवार को कहा कि एआई से नए अवसर खुलेंगे और कर्मचारियों को लगता है कोई काम एआई से हो सकता है, तो बिल्कुल उसका इस्तेमाल करें। टीसीएस के सीईओ का बयान ऐसे समय पर आया है जब आईटी सेक्टर में एआई को लेकर चिंता बनी हुई है, जिसके चलते कंपनियों के वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट हुई है।

नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम में कृतिवासन ने कहा कि हम अपने सहयोगियों से कह रहे हैं कि यदि आपको लगता है कि आप एआई की मदद से कोई काम तेजी से, बेहतर और सस्ते में कर सकते हैं, तो आपको अपने ग्राहकों को इसके बारे में जरूर बताना चाहिए, भले ही इससे कंपनी की आय में कमी आए।

उन्होंने आगे कहा कि हमें इस बात का डर नहीं है कि यह तकनीक हमारी आजीविका छीन लेगी। हमारा मानना है कि इससे और अधिक अवसर खुलेंगे, इसलिए आप जितना अधिक इसका उपयोग करेंगे, उतना ही अधिक लाभ उठाएंगे। हाल के दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े नए टूल्स ने आईटी कंपनियों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है और अमेरिकी एआई कंपनी एथ्रोंपिक के दावों के बाद आईटी कंपनियों की चिंता और बढ़ गई है।

एआई से जुड़ी चिताओं के कारण बीते एक महीने में निफ्टी आईटी इंडेक्स 20 प्रतिशत से अधिक फिसल गया है। इस दौरान टीसीएस के शेयर में करीब 16 प्रतिशत, इन्फोसिस के शेयर में 23 प्रतिशत से अधिक, विप्रो के शेयर 14 प्रतिशत से अधिक, कोफोर्ज का शेयर 27 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का शेयर 22 प्रतिशत और अन्य आईटी कंपनियों के शेयरों में भी इसी तरह की गिरावट देखने को मिली है।दूसरी तरफ, एआई कंपनियां भी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए आईटी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही हैं। हाल ही में एंथ्रोपिक ने इन्फोसिस के साथ और ओपनएआई ने टीसीएस के साथ करार किया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती