Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 89.43 पर बंद

28 नवंबर, 2025 06:42 PM

मुंबई : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मजबूत होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 89.43 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशीमुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में सुस्त कारोबारी धारणा और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से भी रुपए पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 89.41 पर खुला और डॉलर के मुकाबले कारोबार के दौरान निचले स्तर 89.49 को छुआ। 

आखिर में यह डॉलर के मुकाबले 89.43 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 89.36 पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि डॉलर सूचकांक में सुधार तथा कमजोर घरेलू बाजारों के बीच भारतीय रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाहर जाने और कच्चे तेल की कीमतों में रातों-रात हुई बढ़त ने भी रुपए पर दबाव डाला। 

चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि दिसंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की बढ़ती संभावना और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।'' इस बीच, विश्व की छह प्रमुख प्रतिस्पधी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती मापने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.18 प्रतिशत बढ़कर 99.69 पर रहा। विश्लेषकों ने डॉलर में मजबूती का कारण आयातकों और बैंकों की मासांत की बढ़ती डॉलर मांग को बताया। 

वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.27 प्रतिशत बढ़कर 63.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया। घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स 13.71 अंक की मामूली गिरावट के साथ 85,706.67 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 12.60 अंक फिसलकर 26,202.95 रह गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 1,255.20 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे