Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, क्या शुरू होगी रिकवरी या जारी रहेगी गिरावट?

03 अक्टूबर, 2025 06:06 PM

पिछले कुछ समय में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हुआ है। एक साल में यह करीब 5 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। अमेरिकी नीतिगत निर्णय और भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ के दबाव ने रुपया पर असर डाला। हालांकि, शुक्रवार को रुपया मजबूत रुख के साथ कारोबार कर रहा था, जिसे आरबीआई के रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर बनाए रखने के फैसले से समर्थन मिला।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, रुपया शुरुआती कारोबार में 88.68 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में गिरकर 88.72 तक पहुंच गया। इस साल अब तक रुपया 3.59 प्रतिशत कमजोर हो चुका है, जबकि मंगलवार को यह 88.80 के ऑल टाइम लो तक जा पहुंचा था।

फिनरेक्स ट्रेजरी के निदेशक अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, पिछले एक साल में अमेरिकी नीतिगत निर्णय, टैरिफ तनाव, वैश्विक अनिश्चितताएं, पूंजी निकासी और सोने के आयात ने रुपए को दबाया। उन्होंने निर्यातकों और आयातकों को 88.70-88.80 के स्तर पर लेन-देन करने की सलाह दी और कहा कि विकल्प रणनीतियों से अस्थिरता को संभाला जा सकता है।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च प्रमुख संतोष मीणा का कहना है कि सभी की नजरें अमेरिका-भारत ट्रेड संबंधों पर टिकी हैं। रुपया यदि 89 के नीचे टूटता है, तो बाजार की धारणा पर और नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मैक्रो डेटा और कच्चे तेल की कीमतें शॉर्ट टर्म में बाजार की दिशा तय करेंगी, वहीं विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) के प्रवाह का भी प्रमुख असर होगा।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने हाल ही में कहा कि भारतीय रुपए के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसका मकसद व्यापारिक लेन-देन में विदेशी मुद्रा पर निर्भरता कम करना और रुपए का वैश्विक उपयोग बढ़ाना है। इससे रुपए की मजबूती, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सुविधा और भारत की वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी। आरबीआई ने यह भी संकेत दिया कि ये प्रयास क्रमिक और सस्टेनेबल होंगे ताकि रुपए का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरोसेमंद विकल्प बनने की प्रक्रिया मजबूत रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित