Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्रभावित उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' एवं आम आदमी क्लीनिकों का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को ठेका आधारित मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को प्रति टीकाकरण सत्र 525 रुपये प्रोत्साहन भत्ता देने के निर्देश दिए रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए : नायब सिंह सैनी पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार खाली पदों और ठेका व्यवस्था से आरक्षण के अवसरों पर हो रहा प्रहार : कुमारी सैलजा

हरियाणा

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल

25 अगस्त, 2026 07:36 PM

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। जेल से निकलकर राम रहीम सिरसा पहुंचेगा। राम रहीम इसके पहले 16 बार जेल से बाहर आ चुका है। इसके पहले 26 मई को गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इसी साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह 15 फरवरी को वापस सुनारिया जेल लौटा था। गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने पहले भी इस पर आपत्ति जताई है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है। 15 सितंबर, 2025 को भी राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।

पैरोल के दौरान अधिकांश रिहाई के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहा। सिरसा में मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा संगठन के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों सहित कई उत्तरी राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

वहीं, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने राम रहीम और सीबीआई से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल नहीं की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बरी किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यह नोटिस 10 अगस्त को जारी किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन

एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार

पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए : नायब सिंह सैनी

पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए : नायब सिंह सैनी

पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार

पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार

खाली पदों और ठेका व्यवस्था से आरक्षण के अवसरों पर हो रहा प्रहार : कुमारी सैलजा

खाली पदों और ठेका व्यवस्था से आरक्षण के अवसरों पर हो रहा प्रहार : कुमारी सैलजा

अनिल विज का बड़ा परिवहन प्लान: हरियाणा में 2030 तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक और गैर-जीवाश्म ईंधन वाली बसें

अनिल विज का बड़ा परिवहन प्लान: हरियाणा में 2030 तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक और गैर-जीवाश्म ईंधन वाली बसें

अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज

अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज

किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी

किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी