Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

डा. राजीव बिंदल का आरोप, कानूनी प्रक्रिया में सरकार ने डाली अड़चन

28 फ़रवरी, 2026 01:40 PM

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार सम्मेलन के दौरान तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कस्टडी को लेकर दिल्ली और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच टकराव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की छवि खराब करने के आरोपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिमाचल सरकार बचा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिनों जो कुछ हुआ है, वह हिमाचल के इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने सुक्खू सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय सरकार ने कानूनी गिरफ्तारी करने आई दिल्ली पुलिस टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच टकराव पैदा कर दिया।


डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि दिल्ली पुलिस कोर्ट के आदेशों समेत कानूनी प्रक्रिया के तहत हिमाचल प्रदेश आई थी। हालांकि, हिमाचल पुलिस ने कथित तौर पर दिल्ली पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया और उनकी कार्रवाई में बाधा डाली। उन्होंने कहा जब कोई राज्य सरकार राजनीतिक हितों के लिए एक पुलिस बल को दूसरे के खिलाफ खड़ा करती है, तो यह संवैधानिक शासन के लिए सही नही है। उन्होंने कहां की प्रदेश में वन माफिया नशा माफिया, ट्रांसफर माफिया, चिट्टा माफिया सक्रिय है। जो कर्मचारी व अधिकारी कानून की रक्षा के लिए तैनात किए गए हैं वह खुद आज सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस ने 40 महीनों में प्रदेश की जनता को 40 जख्म दिए हैं। सरकार जा सबसे पहला फैसला डीज़ल पर 7:50 रुपये वेट बढ़ाकर जनता पर थोपा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से हर वर्ग प्रभावित हुआ एक अनुमान के अनुसार सरकार ने 40 महीने में 8000 करोड़ रुपए जनता से वसूले। उसके बाद सरकार ने स्टाम ड्यूटी बढ़ाई, रजिस्ट्रेशन रेट बढ़ाए, बिजली, पानी ओ एचआरटीसी के किराए बढ़ाने के साथ कई बस्तुओं ने रेट बढ़ाकर जनता को परेशान किया।


प्रदेश में स्कूलों को बन करने पर बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार की निजी स्कूलों के साथ मिलीभगत है। जहां भी स्कूल बंद होते हैं, वहां नया निजी स्कूल खुल जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार सरकारी स्कूलों को बंद कर निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने 40-45 महीनों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया है। वर्ष 2022 में जनता ने कांग्रेस को प्रदेश का भाग्य सुधारने के लिए चुना था, लेकिन सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय स्वयं का भाग्य सुधारने में समय लगाया। अब हालात यह हैं कि सरकार जनता को परेशान कर सडक़ों, धरनों और प्रदर्शनों की राजनीति कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक पवन काजल, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु व जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली, कमल शर्मा, डॉ. विशाल नेहरिया भी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम