Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए • 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला • पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी • डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन

खेल

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

29 नवंबर, 2026 06:12 PM

नई दिल्ली : डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने घोषणा की है कि वह अगले साल प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास ले लेंगे। उनका आखिरी मुकाबला 12 जून को मेक्सिको सिटी में होगा, जिसके साथ ही तीन दशकों से अधिक समय तक चला उनका करियर समाप्त हो जाएगा।

51 वर्षीय रे मिस्टेरियो ने रविवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के 'सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स' इवेंट के बाद यह घोषणा की। उन्होंने पुष्टि की कि उनका विदाई मुकाबला 'एस्टाडियो बैनोर्टे' (जिसे पहले 'एस्टाडियो एज्टेका' के नाम से जाना जाता था) में होगा। मिस्टेरियो ने कहा, "2027 में हम मेक्सिको सिटी जा रहे हैं, जिसे पहले 'एस्टाडियो एज्टेका' कहा जाता था अब 'एस्टाडियो बैनोर्टे' के नाम से जाना जाता है। हम 12 जून को वहां होंगे। वह मेरा आखिरी मैच होगा।"

मिस्टेरियो 'सर्वाइवर सीरीज' में भी एक्शन का हिस्सा थे। उन्होंने 'टीम मेक्सिको' और 'टीम अमेरिका' के बीच हुए 5-ऑन-5 एलिमिनेशन मुकाबले में हिस्सा लिया। वह पेंटा, रे फेनिक्स, ड्रैगन ली और एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ टीम में थे। उनकी टीम ने सीएम पंक, कोडी रोड्स, सेठ रॉलिन्स, जेवॉन इवांस और एलए नाइट वाली मजबूत विरोधी टीम को हराया।

इस घोषणा के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई ने पुष्टि की कि इस दिग्गज रेसलर का आखिरी मुकाबला 12 जून को मेक्सिको सिटी में होने वाले एक 'प्रीमियम लाइव इवेंट' का हिस्सा होगा। मिस्टेरियो ने 1989 में एक किशोर के रूप में अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। 2002 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में आने से पहले उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग (डब्ल्यूसीडब्ल्यू), एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग (ईसीडब्ल्यू), एएए और सीएमएलएल जैसे प्रमोशनों में काम करके काफी नाम कमाया।

उन्होंने मेक्सिको की 'लुचा लिब्रे' (हाई-फ्लाइंग स्टाइल) रेसलिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके रंग-बिरंगे मास्क, शानदार एथलेटिसिज्म और उनका मशहूर '619' फिनिशिंग मूव उनकी रेसलिंग पहचान का मुख्य हिस्सा बन गए। अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर के दौरान, मिस्टेरियो ने तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप, रॉयल रंबल, तीन यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल, दो इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल और पांच टैग टीम चैंपियनशिप जीतीं। इसके अलावा, उन्होंने तीन बार क्रूजरवेट चैंपियनशिप भी जीती और 'ग्रैंड स्लैम चैंपियन' का दर्जा हासिल किया। खेल में उनके योगदान को मान्यता देते हुए, 2023 में उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव

'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव

'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड

'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड

मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र

मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र

दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल