Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

ट्रेड डील, दूसरी तिमाही के नतीजे और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुख

02 नवंबर, 2025 12:59 PM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। तिमाही नतीजे, आईपीओ और भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अपटेड से बाजार की चाल प्रभावित होगी।

अगले हफ्ते भारती एयरटेल, टाइटन, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पेटीएम, एसबीआई, ब्रिटानिया, ल्यूपिन, बजाज ऑटो और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे।

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अपटेड भी बाजार के लिए अहम होगा।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है।

गोयल ने आगे कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भी बातचीत अच्छे माहौल में आगे बढ़ रही है।

इसके अतिरिक्त, अगला हफ्ता प्राथमिक बाजार के लिए काफी अहम होगा। इस दौरान पांच आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं, जिसमें दो मेनबोर्ड और तीन एसएमई सेगमेंट से होंगे।

विश्लेषकों का कहना है कि कॉर्पोरेट आय, ट्रेड डील और आईपीओ गतिविधियों में तेजी के कारण, निवेशक अगले हफ्ते बाजारों में उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "वैश्विक आर्थिक संकेत और अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अपडेट भी निवेशकों की धारणा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।"

भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता मिलाजुला रहा। इस दौरान निफ्टी 0.28 प्रतिशत या 73.05 अंक घटकर 25,722.10 और सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत या 273.17 अंक घटकर 83,938.71 पर बंद हुआ।

लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 594.70 अंक या 1.00 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,825.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 127.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,380.80 पर था।

27 से 31 अक्टूबर के कारोबारी सत्रों में सबसे अधिक निफ्टी पीएसयू बैंक में 4.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मेटल 2.56 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.71 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.82 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.80 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.96 प्रतिशत और निफ्टी पीएसई 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ऑटो 1.10 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.76 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.94 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे