Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर ने सामाजिक बुराइयों पर फिल्मों के जरिए प्रहार किया : प्रधानमंत्री मोदी • आईपीयू विधानसभा में भारत ने सुशासन, शांति और जलवायु कार्रवाई पर रखा पक्ष • नई दिल्ली : खड़गे के बुलावे पर लंच पर पहुंचे राहुल और प्रियंका, राजघाट जाने का प्लान, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी • महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO • टेलीकॉम से टेक्नोलॉजी तक आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे कदम: पीएम मोदी • देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई, विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है : गौरव भाटिया • अफ्रीका के साथ विकास साझेदारी भारत के जुड़ाव में हमेशा अहम रही: विदेश मंत्री जयशंकर • गोवा के मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक, उनकी अनूठी अभिनय शैली को सराहा • मोबाइल फोन बना गुड गवर्नेंस का टूल, 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे: पीएम मोदी • कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, कमजोर कड़ी नहीं बनना है : वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

दुनिया

ट्रंप ने फिर कहा, 'मुझे मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार,' अवॉर्ड समिति की मंशा पर जताया संदेह

08 अक्टूबर, 2026 04:13 PM

वाशिंगटन(एजेंसी) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए, लेकिन साथ ही उन्होंने इसके मिलने की संभावना पर संदेह भी जताया।

ट्रंप ने 2026 के पुरस्कार के बारे में कहा, "मुझे नहीं पता कि उनका फैसला क्या होगा।" नॉर्वेजियन नोबेल समिति इस पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को करेगी।

समिति पर संदेह जताते हुए ट्रंप ने कहा, "उनकी ऐसी छवि है कि वे शायद मुझ जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते।" पिछले साल व्हाइट हाउस में वापसी के बाद से, ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि वे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले इस पुरस्कार के हकदार हैं।

ट्रंप ने बुधवार रात ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, "अब समय आ गया है।" "लेकिन पिछली बार इसे पाने वाले व्यक्ति से इसे अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त करके मुझे बहुत सम्मान महसूस हुआ था; उन्होंने कहा था कि इतिहास में राष्ट्रपति ट्रंप से ज्यादा इसका कोई और हकदार नहीं है।"

दरअसल, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने जनवरी 2026 में अपना 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार पदक ट्रंप को सौंप दिया था। वेनेजुएला में अमेरिकी मदद के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने ऐसा किया था।

पिछले साल जनवरी में पद संभालने के बाद से ट्रंप अकसर कहते हैं कि "आठ संघर्षों को रुकवाने में उनकी अहम भूमिका रही है और इसलिए उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए।"

हालांकि कंबोडिया, इजरायल और पाकिस्तान ने ट्रंप को नामांकित किया है।

जिन संघर्षों को सुलझाने का ट्रंप दावा करते हैं, उनमें शामिल पक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति की कूटनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते हैं। साथ ही, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कंबोडिया-थाईलैंड सीमा सहित कुछ क्षेत्रों में लड़ाई भड़कती रहती है।

ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान नहीं निकाल पाए हैं, जबकि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही दिन इसे खत्म करने का वादा किया था। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के कारण सात महीने से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा डाली है।

इस साल पुरस्कार जीतने की दौड़ में पोप लियो, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट और फिलिस्तीनी क्षेत्रों के लिए विशेष रैपोर्टेयर (विशेष प्रतिनिधि) प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ

व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा: मार्को रुबियो

ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा: मार्को रुबियो

नेतन्याहू ने 2023 हमास हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, याद में मोमबत्तियां जलाईं

नेतन्याहू ने 2023 हमास हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, याद में मोमबत्तियां जलाईं

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत जल्द होगी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चर्चा जारी : राष्ट्रपति ट्रंप

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत जल्द होगी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चर्चा जारी : राष्ट्रपति ट्रंप

यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूसी तट के पास भारतीय क्रू मेंबर वाले तेल टैंकर में लगी आग

यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूसी तट के पास भारतीय क्रू मेंबर वाले तेल टैंकर में लगी आग

अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात

अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में स्थायी युद्धविराम की अपील की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में स्थायी युद्धविराम की अपील की

इजरायल ने सेना को 2023 के हमले में शामिल बाकी हमलावरों को ढूंढकर मारने का दिया आदेश: रक्षा मंत्री

इजरायल ने सेना को 2023 के हमले में शामिल बाकी हमलावरों को ढूंढकर मारने का दिया आदेश: रक्षा मंत्री