Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

ट्रंप के 50% टैरिफ का भारत के इन सेक्टर्स पर पड़ेगा सीधा असर, ज्वैलरी से लेकर जूते-कपड़े तक...

07 अगस्त, 2025 08:53 PM

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में विफलता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगा दिया है, जो गुरुवार से लागू हो चुका है। इसके अलावा, रूस से तेल खरीदने के चलते एक और 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ लगाया गया है, जो 27 अगस्त से प्रभावी होगा। इस तरह भारत पर कुल 50 प्रतिशत तक अमेरिकी टैरिफ लग चुका है, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।

व्यापार पर कितना असर?
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच कुल 131.8 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ, जिसमें भारत ने 86.5 बिलियन डॉलर का निर्यात और 45.3 बिलियन डॉलर का आयात किया।

टैरिफ बढ़ने से भारत के इन प्रमुख सेक्टरों को बड़ा नुकसान होने की संभावना है:
कपड़ा – $10.2 बिलियन
हीरे व आभूषण – $12 बिलियन
चमड़े के उत्पाद – $1.18 बिलियन
झींगा मछली (सीफूड) – $2.24 बिलियन
केमिकल्स – $2.34 बिलियन
इलेक्ट्रिकल मशीनरी – $9 बिलियन
जानकारों का मानना है कि इन क्षेत्रों से होने वाला निर्यात 40-50 प्रतिशत तक घट सकता है क्योंकि भारतीय उत्पाद अब अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे और वहां अन्य देशों के सस्ते सामान को वरीयता मिलेगी।

कपड़ा, मशीनरी और आभूषण पर बड़ा झटका
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (CITI) ने इस फैसले को भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए बड़ा झटका बताया है। संगठन का कहना है कि पहले से संघर्ष कर रहे इस सेक्टर की अमेरिकी बाजार में स्थिति और कमजोर हो सकती है।

वहीं, अन्य क्षेत्रों पर लगने वाले टैरिफ की दरें भी चौंकाने वाली हैं:

मशीनरी – 51.3%
फर्नीचर – 52.3%
आभूषण व सोने के उत्पाद – 51.1%
इन अतिरिक्त शुल्कों के चलते भारत के उत्पाद अमेरिका में महंगे हो जाएंगे और वहां की कंपनियां अन्य प्रतिस्पर्धी देशों से खरीद को प्राथमिकता दे सकती हैं।

झींगा मछली के निर्यात पर संकट
कोलकाता के एक समुद्री मछली निर्यातक और मेग्गा मोडा कंपनी के एमडी योगेश गुप्ता ने बताया कि भारतीय झींगा मछली पहले से ही 2.49% एंटी-डंपिंग ड्यूटी और 5.77% काउंटरवेलिंग ड्यूटी झेल रही है। अब नए 25% टैरिफ के साथ कुल शुल्क 33.26% हो गया है।

गुप्ता के अनुसार, "इतने भारी शुल्क के साथ अमेरिका के बाजार में टिक पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। झींगा मछली की कीमतें वहां बहुत बढ़ जाएंगी, जिससे ऑर्डर कम हो सकते हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन