Friday, September 18, 2026
BREAKING
अमृतसर में 10 किलो और हेरोइन बरामद; मुख्य संचालक गिरफ्तार उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन मुंबई पहुंचे, धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे UGC-NET-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के गृह मंत्री बर्गम से मुलाकात की पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित- ‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’ पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध प्राथमिक शिक्षक शिक्षा सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा-शिक्षकों को कौशल और क्षमता से लैस करने का उद्देश्य जयशंकर की भूटान यात्रा: दोनों देशों ने विकास, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा भीषण युद्ध के बीच ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेश्‍क‍ियन का न्यूयॉर्क दौरा, शर्तों के साथ अमेरिका ने दी इजाजत टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर ईरानी नौसेना का हमला, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का आरोप

दुनिया

टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर ईरानी नौसेना का हमला, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का आरोप

18 सितंबर, 2026 04:16 PM

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शुक्रवार सुबह दावा क‍िया क‍ि उसने बीती रात एक तेल टैंकर पर हमला कर उसे रोक ल‍िया है। आईआरजीसी का कहना क‍ि यह टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से कथित तौर पर ‘गैरकानूनी’ तरीके से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

आईआरजीसी के आधिकारिक न्यूज आउटलेट सेपाह न्यूज पर जारी बयान में नौसेना ने कहा कि टोगो के झंडे वाला ‘ट्रेंड’ नाम का तेल टैंकर हमले के बाद आग की चपेट में आ गया और फिर उसे रोक दिया गया। स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की जानकारी के अनुसार, आईआरजीसी के मुताबिक, यह जहाज अमेरिकी सेना के ‘बहकावे और उकसावे’ में आकर कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से स्‍ट्रेट पार करने की कोशिश कर रहा था। बयान में चेतावनी दी गई कि इस रास्ते से गैरकानूनी तरीके से गुजरने की कोशिश का नतीजा सिर्फ ‘तबाही’ होगा।

नौसेना ने कहा कि उसकी सेनाओं का होर्मुज स्‍ट्रेट पर अब भी मजबूती से नियंत्रण है और किसी भी ‘हमलावर’ को यहां से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ईरान ने 28 फरवरी को होर्मुज स्‍ट्रेट पर अपना नियंत्रण और कड़ा कर दिया था। ईरानी क्षेत्र पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिका के जहाजों या उनसे जुड़े जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर रोक लगा दी थी।

इससे पहले आईआरजीसी ने कहा था कि होर्मुज स्‍ट्रेट के दक्षिण में मौजूद ‘प्रतिबंधित’ रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा एक बहुत बड़ा तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद फट गया और उसमें आग लग गई। सेपाह न्यूज पर जारी एक बयान में आईआरजीसी की नौसेना ने कहा कि ‘एल गैया’ नाम के इस टैंकर में लगी आग पर काबू पाने की कोशिशें नाकाम रहीं और पूरा जहाज आग की चपेट में आ गया।

नौसेना ने कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते में ‘प्रत‍िबंध‍ित’ रूट इस्तेमाल करने के खतरों को लेकर पहले ही चेतावनी दी गई थी। उसने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्‍ट्रेट अभी भी बंद है और ईरान की नौसेना के नियंत्रण में है। होर्मुज स्‍ट्रेट में समुद्री यातायात की जिम्मेदारी संभालने वाली ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (पीजीएसए) ने बीमा कंपनियों और जहाजों की तकनीकी जांच एवं प्रमाणन करने वाली संस्थाओं को चेतावनी दी है कि वे उसकी अपडेट की गई ‘नियम तोड़ने वाले’ जहाजों की सूची में शामिल जहाजों को सेवाएं न दें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जारी एक पोस्ट में पीजीएसए ने कहा कि बीमा कंपनियों, प्रोटेक्शन एंड इंडेम्निटी इंश्योरेंस (पी एंड आई) क्लबों और जहाजों की जांच एवं प्रमाणन करने वाली संस्थाओं को चेतावनी दी जाती है कि वे इन जहाजों को सेवाएं देने से बचें, ताकि ऐसे जहाजों के साथ काम करने से होने वाले नतीजों से बचा जा सके।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

जयशंकर की भूटान यात्रा: दोनों देशों ने विकास, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा

जयशंकर की भूटान यात्रा: दोनों देशों ने विकास, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा

भीषण युद्ध के बीच ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेश्‍क‍ियन का न्यूयॉर्क दौरा, शर्तों के साथ अमेरिका ने दी इजाजत

भीषण युद्ध के बीच ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेश्‍क‍ियन का न्यूयॉर्क दौरा, शर्तों के साथ अमेरिका ने दी इजाजत

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन

हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया

हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया

जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स

जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

रूस की कार्रवाई पर भड़का यूरोप, ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है, नाटो देगा जवाब

रूस की कार्रवाई पर भड़का यूरोप, ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है, नाटो देगा जवाब

आईएमईसी में अहम भूमिका चाहता है साइप्रस, भारत से बढ़ेगा सीधा जुड़ाव : इवागोरस व्रियोनाइड्स

आईएमईसी में अहम भूमिका चाहता है साइप्रस, भारत से बढ़ेगा सीधा जुड़ाव : इवागोरस व्रियोनाइड्स

ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

वैश्विक संकटों का समाधान बहुपक्षवाद से किया जा सकता है : UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

वैश्विक संकटों का समाधान बहुपक्षवाद से किया जा सकता है : UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस