Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

टीम इंडिया ने बनाए 373 रन:संकट में श्रीलंका...179 पर 7 बल्लेबाज आउट, उमरान मलिक को तीसरी सफलता

10 जनवरी, 2023 08:22 PM

विराट कोहली (87 गेंदों पर 113 रन ) के शतक के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 374 रन का टारगेट दिया है। जवाब में श्रीलंका ने 34 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। कप्तान दसुन शनाका और चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं।

दुनिथ वेलालगे शून्य पर आउट हुए। उन्हें उमरान मलिक ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। उमरान को तीसरी सफलता मिली। उमरान ने चरिथ असलंका (23 रन) और पथुम निसंका (72 रन) को आउट किया।

वहीं, अविष्का फर्नांडो 5 और कुसल मेंडिस (शून्य) मोहम्मद सिराज का शिकार बने। चहल ने वनिंदु हसरंगा (16 रन) और मोहम्मद शमी ने धनंजय डी सिल्वा (47 रन) के विकेट लिए।

ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट

  • पहला: मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर अविष्का फर्नांडो को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : छठे ओवर की तीसरी बॉल पर सिराज ने कुसल मेंडिस को बोल्ड कर दिया।
  • तीसरा : 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर उमरान मलिक ने चरिथ असलंका को विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच कराया।
  • चौथा : 25वें ओवर की 5वीं बॉल पर धनंजया डी सिल्वा को मोहम्मद शमी ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां : उमरान मलिक ने 31वें ओवर में पथुम निसंका को अक्षर पटेल के हाथों मिडविकेट की दिशा में कैच कराया।
  • छठा : वनिंदु हसरंगा को चहल ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।
  • सातवां : दुनिथ वेलालगे (शून्य) को उमरान मलिक ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।

भारत ने दिया 374 का टारगेट, विराट का 45वां शतक
भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक बनाया। घर में चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक आया है। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) ने 47वां वनडे अर्धशतक बनाया। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वीं फिफ्टी जमाई। केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया।

कसुन रजिथा ने तीन विकेट लिए। धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका, दिलशान मदुशंका और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट मिला।

रोहित-गिल के बीच शतकीय साझेदारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही है। ओपनर रोहित शर्मा ने 47वीं फिफ्टी जड़ी। शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जमाया। दोनों ने 118 गेंद में 143 रन जोड़े।

रोहित ने 27वीं बार ओपनिंग करते हुए 100+ की पार्टनरशिप की है। वे 18 बार शिखर धवन, 5 बार केएल राहुल और 3 बार अजिंक्य रहाणे के साथ भी 100 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट...

  • पहला : 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शनाका ने गिल को LBW कराया।
  • दूसरा : 24वें ओवर की पहली बॉल पर मदुशंका ने बोल्ड कर दिया।
  • तीसरा : धनंजया डी सिल्वा ने 30वें ओवर की पहली बॉल पर श्रेयस अय्यर को अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया।
  • चौथा : कसुन रजिथा ने केएल राहुल को बोल्ड कर दिया।
  • पांचवां : कसुन रजिथा की बॉल पर हार्दिक पंड्या वनिंदु हसरंगा को लॉन्ग ऑन पर कैच दे बैठे। हार्दिक ने 14 बॉल पर 12 रन बनाए।
  • छठवां : अक्षर पटेल 48वें ओवर में करुणारत्ने की बॉल पर अविष्का फर्नांडो को कैच दे बैठे।
  • सातवां : रजिथा की बॉल पर विकेट के पीछे मेंडिस के हाथों कैच आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंकाः पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलागे, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।

वनडे वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है। इस वजह से अब से लेकर टूर्नामेंट शुरू होने तक देश में होने वाला हर वनडे मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगा।

ईशान किशन और सूर्या को मौका नहीं
बांग्लादेश दौरे पर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले ईशान किशन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। रोहित ने कहा कि ईशान को बाहर रखना कठिन फैसला है, लेकिन वे अभी गिल को ज्यादा मौके देना चाहते हैं। इतना ही नहीं इस मैच में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को भी बाहर बैठना पड़ा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ