Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

टीम इंडिया तोड़ सकती है पाकिस्तान के दो रिकॉर्ड:न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका, पहला मुकाबला कल

24 नवंबर, 2022 11:43 AM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान भारत के पास वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर-2 टीम बनने का मौका है।

इसके अलावा भारतीय टीम पाकिस्तान के 2 बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। भारत के कप्तान शिखर धवन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स से आगे निकल सकते हैं। इन सभी रिकॉर्ड की बात आगे विस्तार से करेंगे। शुरुआत रैंकिंग से करते हैं।

अभी नंबर-3 पर है टीम इंडिया
भारत इस समय टी-20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है, तो टेस्ट में उसे दूसरा स्थान हासिल है। वनडे क्रिकेट में भारत तीसरे नंबर पर है। इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम के पास नंबर-2 पर जाने का मौका है। अभी इंग्लैंड 119 पॉइंट्स के साथ पहले और न्यूजीलैंड 114 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत के 112 अंक हैं।

भारत अगर सीरीज में 2-1 या 3-0 से जीत हासिल कर लेता है तो वह वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। 2-1 से जीत की स्थिति में भारत के 113 और न्यूजीलैंड के 112 अंक होंगे। 3-0 से जीत की स्थिति में भारत के 116 और न्यूजीलैंड के 108 पॉइंट्स होंगे।

अब जानते हैं कि धवन कैसे निकलेंगे रिचर्ड्स से आगे
इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले शिखर धवन ने वनडे क्रिकेट में अब तक 161 मैचों में 6,672 रन बनाए हैं। वे ओवरऑल टैली में 53वें नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे विवियन रिचर्ड्स 187 मैचों में 6,721 रन बनाकर 51वें नंबर पर हैं।

अगर धवन इस सीरीज में 50 रन बना लेते हैं तो वे रिचर्ड्स से आगे निकल जाएंगे। रिचर्ड्स और धवन के बीच 52वें नंबर पर जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर हैं। उनके नाम 205 मैचों में 6,684 रन हैं।

लगातार छठी सीरीज जीतने का मौका
भारतीय टीम इस सीरीज से पहले लगातार 5 वनडे सीरीज जीत चुकी है। जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज गंवाने के बाद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका को 1-1 बार वनडे सीरीज जीती हैं।

इस तरह अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज जीत जाती है तो यह वनडे क्रिकेट में टीम की लगातार छठवीं सीरीज जीत होगी। इससे पहले भारत ने 2008-09 और 2017-18 में लगातार 6 द्विपक्षीय सीरीज पर कब्जा किया था। भारत कभी लगातार 6 से ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाया है।

एक मैच जीतते ही टूटेगा पाकिस्तान का पहला रिकॉर्ड
टीम इंडिया इस सीरीज में अगर एक मुकाबला भी जीत लेती है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल जाएगी। वहीं, अगर भारतीय टीम सीरीज में दो मुकाबले जीत लेती है तो वह न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। भारत ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 वनडे में 55 जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 107 वनडे में 55 जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड की धरती पर भारत ने उसके खिलाफ 42 मैचों में 14 जीत हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान ने 49 मैचों में 15 जीत हासिल की है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर