मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 150 रन से हरा दिया। इस सीरीज से ठीक पहले जब टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में थी तो उस वक्त ड्रेसिंग रूम में खिलाडिय़ों के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। उस सीरीज के दौरान हर मैच के दौरान खिलाडिय़ों के कोच गौतम गंभीर के साथ विवाद की बातें निकल कर आ रही थीं। अब कोच गंभीर ने इन बातों से पर्दा उठा दिया है। गंभीर ने मैच के बाद केविन पीटरसन से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ये खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं।
पहले भी इस तरह की अफवाहें उड़ चुकी हैं। जब भी टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब होता है, तो ड्रेसिंग रूम को लेकर कई तरह की बातें बनाई जाती हैं। लेकिन जैसे ही हम जीतने लगते हैं, सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो जाता है। गंभीर ने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद हेड कोच गौतम, कप्तान रोहित और विराट पर जो भी सवाल खड़े हुए थे, वो सब झूठ था और टीम इंडिया के माहौल में कोई भी दिक्कत नहीं है।