Sunday, March 29, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पंजाब

टीचर्स होम सम्मान समारोह:10वीं व 12वीं कक्षा में अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

29 जून, 2025 04:29 PM

बठिंडा : टीचर्स होम ट्रस् बठिंडा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 2024-25 की 10वीं व 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाले बठिंडा व मानसा जिलों के मेधावी विद्यार्थियों को टीचर्स होम में सम्मानित किया गया। इस प्रभावशाली व अनूठे कार्यक्रम में लगभग 42 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थी लड़कियां थीं। समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ सेकेंडरी) ममता सेठी ने की। उन्होंने संबोधन करते हुए टीचर्स होम की इस प्रयास की भरपूर सराहना की। उन्होंने अध्यापकों और मेधावी छात्राओं को पूरी लगन व ईमानदारी से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने कहा कि बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त करके अभिभावकों व स्कूल का नाम रोशन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी मनिंदर कौर ने कहा कि टीचर्स होम में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कला व साहित्य के क्षेत्र में भी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। टीचर्स होम के सचिव लक्ष्मण मलूका ने टीचर्स होम के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया और कहा कि इस संस्था का उद्देश्य शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करना है। उपन्यासकार जसपाल मनखेरा ने कहा कि केवल शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्यक्रम ही नहीं होते बल्कि टीचर्स होम बठिंडा जन-संघर्षों का वह स्थान है, जहां सामाजिक सरोकारों के लिए रूपरेखा बनती है। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन बीरबल दास और ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरबचन गुरबचन सिंह मंदरां ने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। सम्मान समारोह में टीचर्स होम ट्रस्ट के ऑडिटर ख्रुश्चेव, कैशियर परमजीत रमन, बलवीर सिंह, चमकौर सिंह, नछत्र धमुन, नवनीत सिंह, जरनैल कौर, बिंदर कौर, नछत्र सिंह रविंदर, जगमेल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

65 लाख परिवारों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड, 30 लाख पहले ही जारी किए; अब तक 1.65 लाख लोगों ने इलाज करवाया: अरविंद केजरीवाल

65 लाख परिवारों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड, 30 लाख पहले ही जारी किए; अब तक 1.65 लाख लोगों ने इलाज करवाया: अरविंद केजरीवाल

किसानों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए पेट्रोल, डीजल और डीएपी की आपूर्ति पर तुरंत कदम उठाएं: भगवंत सिंह मान

किसानों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए पेट्रोल, डीजल और डीएपी की आपूर्ति पर तुरंत कदम उठाएं: भगवंत सिंह मान

हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स: रवनीत सिंह बिट्टू

हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स: रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं