Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

टीचर्स होम सम्मान समारोह: 10वीं व 12वीं कक्षा में अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

30 जून, 2025 01:20 PM

बठिंडा: टीचर्स होम ट्रस् बठिंडा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 2024-25 की 10वीं व 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाले बठिंडा व मानसा जिलों के मेधावी विद्यार्थियों को टीचर्स होम में सम्मानित किया गया। इस प्रभावशाली व अनूठे कार्यक्रम में लगभग 42 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थी लड़कियां थीं। समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ सेकेंडरी) ममता सेठी ने की। उन्होंने संबोधन करते हुए टीचर्स होम की इस प्रयास की भरपूर सराहना की। उन्होंने अध्यापकों और मेधावी छात्राओं को पूरी लगन व ईमानदारी से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने कहा कि बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त करके अभिभावकों व स्कूल का नाम रोशन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी मनिंदर कौर ने कहा कि टीचर्स होम में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कला व साहित्य के क्षेत्र में भी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। टीचर्स होम के सचिव लक्ष्मण मलूका ने टीचर्स होम के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया और कहा कि इस संस्था का उद्देश्य शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करना है। उपन्यासकार जसपाल मनखेरा ने कहा कि केवल शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्यक्रम ही नहीं होते बल्कि टीचर्स होम बठिंडा जन-संघर्षों का वह स्थान है, जहां सामाजिक सरोकारों के लिए रूपरेखा बनती है। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन बीरबल दास और ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरबचन गुरबचन सिंह मंदरां ने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। सम्मान समारोह में टीचर्स होम ट्रस्ट के ऑडिटर ख्रुश्चेव, कैशियर परमजीत रमन, बलवीर सिंह, चमकौर सिंह, नछत्र धमुन, नवनीत सिंह, जरनैल कौर, बिंदर कौर, नछत्र सिंह रविंदर, जगमेल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये