Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

जेन जी और जेन अल्फा 2047 तक देश को बनाएंगे 'विकसित भारत' : अश्विनी वैष्णव

04 जनवरी, 2026 12:31 PM

नई दिल्ली;  केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जेन जी औऱ जेन अल्फा ही 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त कर 2047 तक देश को विश्व गुरु बनाएंगे। साथ ही युवा शक्ति की अथक मेहनत से भारत 2047 तक 25 ट्रिलियन आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा। ये शताब्दी भारत की शताब्दी होने वाली है। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आकाशवाणी भवन के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती और श्रीकांत जोशी की स्मृति में मदरलैंड इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित ''पंच परिवर्तन'' संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, मदरलैंड इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, सुरेश चौहान, शाहिद अख्तर, श्रीराम जोशी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पंच परिवर्तन विचार ने पांच हजार साल पहले भारत विश्व गुरु रहा। दो हजार साल पहले भारत सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। भारत ने विश्व को गिनती सिखाई, दशमल्व दिया। सदियों से विश्व को दिशा देने वाला राष्ट्र भारत रहा। लेकिन बीच में कुछ दशकों तक अंग्रेजों ने गुलाम बनाए रखा, हमारे निर्माण क्षमता को बर्बाद कर दिया। लेकिन अब वो देश करवट ले रहा है। आज भारत विश्व में पांचवी आर्थिक ताक़त से चौथे स्थान पर आ गया है।

उन्होंने कहा कि 11 साल देश में ९९ प्रतिशत मोबाइल फ़ोन देश के बाहर से आयात होते थे लेकिन आज परिस्थितियां बदली है। आज देश ९९ प्रतिशत फ़ोन भारत में बनते है और निर्यात होते हैं। दुनिया के कई देश आज वंदे भारत ट्रेन में दिलचस्प ले रहे हैं।वंदे भारत स्लीपर या रॉकेट हो या सेमी कंडक्टर चिप्स हो इन सब में देश के नागरिक की सोच छपी है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन में पर्यावरण अहम भाग रहा है। देश ने हमेशा पर्यावरण को सहेजा है। यह लोगों के घरों में तुलसी के पौधे के रूप देख सकते हैं।

इस अवसर पर आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि पड़ोसी नहीं बदले जा सकते। लेकिन हम अपनी खोई हुई भूमि की तरफ़ तो जा सकते हैं। जो ख़त्म होना चाहता है उसका उत्तर खोज कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन से समाज बदलेगा। किसी भी दूसरे देश में हिम्मत नहीं है जो ख़ुद को विश्व गुरु कहे। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, ऐसा दुनिया में कहीं और सुनाई नहीं देता है।पंच परिवर्तन के नियमों से हम विश्व गुरु बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्नता में एकता वाला देश है। यही इसकी सुंदरता है। इसलिए दुनिया की एकता का बेमिसाल उदाहरण है भारत। हम जीना जानते है और सबक सिखाना भी जानते हैं।इस अवसर पर मदरलैंडइंटरनेशनलफाउंडेशनकेअध्यक्षडॉ.एकेअग्रवाल ने पंच परिवर्तन संगोष्ठी की प्रस्तावना रखी और सभी से इसका स्मरण करने का आह्वान किया। इसके साथ सुरेश चौहान ने इस विषय पर अपने विचार रखे। मंच का संचालन श्रीराम जोशी ने किया।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन