Saturday, October 31, 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

मनोरंजन

जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

31 अक्टूबर, 2026 02:01 PM

चेन्नई : साउथ एक्टर जीवा की अपकमिंग फिल्म 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज हो गया है। डायरेक्टर रा. वेंकट की इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म के पहले गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। यह एक इमोशनल गाना है, जो पिता और बेटे के बीच प्यार और दूरी के रिश्ते को दिखाता है।

गाने के जरिए फिल्म की कहानी की एक झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें एक पिता अपने बेटे के करीब रहना चाहता है, लेकिन उसके सामने अपनी पहचान जाहिर नहीं कर पाता।

जीवा ने अपने एक्स अकाउंट पर गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ''कविता, खुशी और हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत जश्न। 'थंगापुल्ला' के साथ प्यार के सबसे शुद्ध रूप को महसूस कीजिए। यह 'थगप्पन' का पहला गाना है।''

गाने के बोल पा विजय ने लिखे हैं और इसे मुरुगावेल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसका म्यूजिक मार्शल रॉबिन्सन ने तैयार किया है।

गाने के वीडियो में जीवा का किरदार अपने बेटे प्रेम के पीछे दूर से चलता नजर आता है। वह चुपचाप अपने बेटे को देखता है और उसे देखकर खुश होता है। गाने के बोल और वीडियो से पता चलता है कि फिल्म में पिता अपने बेटे से बेहद प्यार करता है, लेकिन दोनों के बीच ऐसी दूरी है कि वह बेटे को यह नहीं बता पाता कि वह उसका पिता है।

फिल्म की शूटिंग अगस्त में ही पूरी कर ली गई थी। प्रोडक्शन हाउस लार्क स्टूडियोज ने शूटिंग पूरी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ''हर फ्रेम में एक एहसास है और हर पल अपने साथ एक याद लेकर आता है। 'थगप्पन' की शूटिंग पूरी हो गई है। अब जल्द ही सिनेमाघरों में भावनाओं की कहानी देखने को मिलेगी।''

फिल्म में राजिशा विजयन फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में एम. सुकुमार ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि एडिटिंग नागूरन रामचंद्रन ने की है।

फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस जरूर हुई पर...

वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस जरूर हुई पर...

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'