Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालय जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहा चानौत गांव, क्या यही लोकतंत्र और सुशासन की पहचान है : राव नरेंद्र सिंह महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज: आरती सिंह राव मानसून की पहली बारिश ने खोली सरकार के दावों की पोल : कुमारी सैलजा Jhajjhar: दो दिवसीय सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से बरामद हुआ लापता लेक्चरर का श*व... जांच में जुटी पुलिस बड़ी खबर : हरियाणा में SIR कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल...यहां देखें डेरा सच्चा सौदा समर्थकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2017 आगजनी मामले में बरी करने का फैसला बरकरार

हरियाणा

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड

14 जुलाई, 2026 07:16 PM

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 17 जुलाई का दिन केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक महत्व का होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से प्रस्तावित हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर भारत की स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और आधुनिक तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि जींद का यह आयोजन विकसित भारत के संकल्प का राष्ट्रीय प्रतीक बनेगा तथा देश की ग्रीन एनर्जी यात्रा को नई गति देगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि भारत हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 1,200 हॉर्स पावर क्षमता वाली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी नवाचार का प्रतीक है। आज जब पूरी दुनिया कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा की ओर अग्रसर है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्रीन हाइड्रोजन, अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से जुड़ाव हमेशा विकास और राष्ट्र निर्माण से रहा है। रेवाड़ी से पूर्व सैनिकों के सम्मान का संदेश, पानीपत से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, कुरुक्षेत्र से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश, हिसार में हवाई संपर्क के विस्तार तथा अब जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा के शुभारंभ का प्रस्तावित कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा राष्ट्रीय महत्व की अनेक विकास परियोजनाओं का केंद्र रहा है।


धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएम गति शक्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने देश को विनिर्माण, नवाचार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई (UPI) आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली आज दुनिया के अनेक देशों का ध्यान आकर्षित कर रही है और भारत की डिजिटल क्षमता का वैश्विक उदाहरण बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा के किसानों के खातों में 24,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रदेश में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद, फसल खराबे पर प्रत्यक्ष मुआवजा, ड्रोन तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल सेवाओं, सशक्त पंचायतों और ग्रामीण विकास योजनाओं से गांवों में व्यापक बदलाव आया है।
धनखड़ ने बताया कि झज्जर जिला से तीन विधान सभा क्षेत्र झज्जर, बहादुरगढ़ और बादली के नागरिक व कार्यकर्ता झज्जर स्थित नेहरू कॉलेज के सभागार में लाइव कार्यक्रम देखेंगे। बेरी विधान सभा से नागरिक और कार्यकर्ता 17 जुलाई को जींद पहुंचकर पीएम का स्वागत करेंगे।


धनखड़ ने प्रदेशवासियों से 17 जुलाई के कार्यक्रम को विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक रेल सेवा के शुभारंभ तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर, आधुनिक, तकनीक-संपन्न और विकसित भारत की दिशा में देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जींद से उठने वाला यह संदेश भारत की तकनीकी क्षमता, आर्थिक प्रगति और ग्रीन एनर्जी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देगा।
कांग्रेस अपने समय से आगे नहीं बढ़ पा रही है। देश के हितों और विकास के मुद्दों से जोड़ नहीं पा रही है। इसलिए कांग्रेस राजनीतिक रूप से खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सपने देखें, हम सपनों को पूरा कर देंगे। भाजपा काम करने में विश्वास करती है। पहले हम इमरजेंसी और जबरदस्ती नसबंदी की बात सुनते थे। आज विकसित भारत की बात हो रही है।


आज भारत में सबसे मोबाइल बनते है, और खरीदे जाते है। डिजिटल पेमेंट में भारत अग्रणी है। आज हम पीएम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की बात करते है और सुनते हैं। पहले हम मिसाइल खरीदते हैं , आज का भारत मिसाइल निर्यात कर रहा है, स्पेस में भारत की सक्रिय भागीदारी की बात हो रही है।
उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि एसआईआर संवैधानिक प्रक्रिया है। भारतीय चुनाव आयोग अच्छा कार्य कर रहा है। हर पात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल हो रहा है। कांग्रेस को बांग्लादेशियों के वोटों की चिंता है। इसलिए झूठे नैरेटिव पर राजनीति कर रही है। जनता जनार्दन कांग्रेस को नकार रही है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,प्रभारी हरविन्द्र कोहली, जिप चेयरमैन कप्तान, संजय कबलाना,दिनेश कौशिक सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन

अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन

भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत

भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत

पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहा चानौत गांव, क्या यही लोकतंत्र और सुशासन की पहचान है : राव नरेंद्र सिंह

पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहा चानौत गांव, क्या यही लोकतंत्र और सुशासन की पहचान है : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज: आरती सिंह राव

महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज: आरती सिंह राव

मानसून की पहली बारिश ने खोली सरकार के दावों की पोल : कुमारी सैलजा

मानसून की पहली बारिश ने खोली सरकार के दावों की पोल : कुमारी सैलजा

Jhajjhar: दो दिवसीय सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से बरामद हुआ लापता लेक्चरर का श*व... जांच में जुटी पुलिस

Jhajjhar: दो दिवसीय सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से बरामद हुआ लापता लेक्चरर का श*व... जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर : हरियाणा में SIR कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल...यहां देखें

बड़ी खबर : हरियाणा में SIR कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल...यहां देखें

डेरा सच्चा सौदा समर्थकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2017 आगजनी मामले में बरी करने का फैसला बरकरार

डेरा सच्चा सौदा समर्थकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2017 आगजनी मामले में बरी करने का फैसला बरकरार

हरियाणा को बड़ी सौगात: नूंह में 156 करोड़ की लागत से बनेगा 7 मंजिला अस्पताल, पानीपत-महेंद्रगढ़ में बनेंगे भव्य स्मारक

हरियाणा को बड़ी सौगात: नूंह में 156 करोड़ की लागत से बनेगा 7 मंजिला अस्पताल, पानीपत-महेंद्रगढ़ में बनेंगे भव्य स्मारक

हरियाणा में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब ! ACB ने रिश्वत लेते क्लर्क समेत 3 कर्मचारी रंगे हाथ किए गिरफ्तार

हरियाणा में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब ! ACB ने रिश्वत लेते क्लर्क समेत 3 कर्मचारी रंगे हाथ किए गिरफ्तार