Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

जींद: जुलाना के नंदगढ़ गांव को मुख्यमंत्री सैनी ने दी विकास योजनाओं की सौगात, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

20 जुलाई, 2025 08:29 AM

नंदगढ़ (जुलाना) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जुलाना विधानसभा क्षेत्र के नंदगढ़ गांव का दौरा किया और क्षेत्र को विकास की नई सौगातें दीं। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, विधायक रामकुमार गौतम, रणधीर पनिहार और वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश बैरागी भी मंच पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सैनी ने जुलाना क्षेत्र के लिए कुल 1680.49 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
नंदगढ़ गांव को विशेष रूप से ई-लाइब्रेरी, इंडोर जिम और सब हेल्थ सेंटर की सौगात दी गई, जिन पर 74.28 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने इन सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन भी किया।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए भी बड़ी राशि स्वीकृत की गई:

सुंदर सब ब्रांच के पास वीआर ब्रिज का पुनर्निर्माण – लागत: 234.25 लाख रुपये

खरैती से झनमौला तक नई सड़क निर्माण – लागत: 177.30 लाख रुपये

राजगढ़ से झनमौला तक सड़क निर्माण – लागत: 90.56 लाख रुपये

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि निडाना और किनाना गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिन पर कुल 1104.10 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जन्मदिन भी मंच पर मनाया गया। उन्हें हरियाणा की सांस्कृतिक परंपरा अनुसार तीज के मौके पर ‘कोथली’ भी भेंट स्वरूप दी गई, जिससे माहौल आत्मीय और उत्सवमय बन गया।

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा, “हरियाणा सरकार प्रत्येक गांव और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नंदगढ़ से शुरू होकर यह विकास यात्रा पूरे जुलाना क्षेत्र को लाभान्वित करेगी।”

यह कार्यक्रम जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जिससे क्षेत्रीय जनता में नई ऊर्जा और उत्साह देखा गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान