Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

हरियाणा

जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता

06 जुलाई, 2026 08:04 PM

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की पावन भूमि से भारत की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन का ऐतिहासिक शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भारत को स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और हरित परिवहन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित हरियाणा के इस गौरवपूर्ण अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार आधुनिक आधारभूत संरचना, नवाचार और विकास के माध्यम से देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नड्डा के साथ ट्रेन से अंबाला तक यात्रा की।

यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठनात्मक विषयों पर नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दो महिलाओं की जान बचाने वाले कांस्टेबल जगरूप सिंह को किया सम्मानित
इससे पूर्व डॉ. अर्चना गुप्ता ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल जगरूप सिंह को सम्मानित किया। हाल ही में जगरूप सिंह ने अद्भुत साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से गिर रही दो महिलाओं की जान बचाकर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जगरूप सिंह जैसे कर्मठ और समर्पित पुलिसकर्मी पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। सिपाही जगरूप सिंह ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जिस साहस और तत्परता का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान समाज में सेवा, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा

मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी

मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला

मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी

संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला

संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला

गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा

गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा

छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता

सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता