Friday, November 13, 2026
BREAKING
• भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाने जा रही है, कोई भी उठक-बैठक करे फर्क नहीं पड़ेगा : अनिल विज • इस बार पंजाब में चुटकुलों वाली नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की विकास वाली सरकार बनाएंगे : नायब सिंह सैनी • कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी परेशान, राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार : कुमारी सैलजा • हरियाणा में गांव-गांव पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, चौपालों में उठा वोट चोरी और SIR का मुद्दा • किसानों की मांग के मुताबिक गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करे सरकार : भूपेन्द्र हुड्डा • पंजाब को विकास और जवाबदेही पर ध्यान देने वाले नेतृत्व की जरूरत है : हरियाणा के सीएम सैनी • जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे • अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका • Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात • चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

पंजाब

जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे

13 नवंबर, 2026 07:51 PM

जालंधर : पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जालंधर में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान जहां पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला, वहीं लोगों को भरोसा दिलाया कि यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो पंजाब को नंबर-1 बनाएंगे, क्योंकि कमल का फूल विकास की गारंटी है। पंजाब में कमल के फूल को मजबूत करना है। सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब में वर्ष 2022 में बदलाव का नारा दिया गया, लेकिन बदले तो सिर्फ चौकों पर लगे हुए होर्डिंग। आज पंजाब का हर वर्ग दुखी है। पंजाब की सबसे बड़ी त्रासदी बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ता अपराध है। आज पंजाब को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो जनता की बात सुने, समय पर निर्णय ले और अपने काम का हिसाब दे। उन्होंने आप की सरकार से सवाल पूछा कि सरकार बताए कि उसके वादों का जमीन पर कितना असर हुआ। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को काम से अधिक प्रचार और परिणाम से अधिक विज्ञापन दिए। पंजाब के व्यापारी, उद्योगपति और आम नागरिक आज डर के साथ जीने को मजबूर हैं। झाड़ू ने सफाई तो नहीं की, लेकिन पंजाब का खजाना जरूर साफ कर दिया।


सीएम ने आगे कहा कि पंजाब का युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। सरकार के पास नशे के खिलाफ कोई नीति नहीं है। भाजपा की सरकार बनेगी तो नशे बेचने वाले यहां नहीं रहेंगे, भले ही उन्हें पाकिस्तान जाना पड़े। पंजाब में रहना है तो उन्हें यहां पर नशे का कारोबार छोड़ना पड़ेगा।


जनसभा में आई भीड़ को लेकर सीएम ने कहा कि यह बदलाव का संकेत है। कांग्रेस की सरकारों ने झूठ बोलकर पूर्व में सत्ता हासिल की, लेकिन नशे को रोक नहीं पाई। इसके बाद, आम आदमी पार्टी की सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई। छह माह के भीतर नशे को खत्म करने का वादा किया गया। 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा भी हुआ। लेकिन, पंजाब की जनता जानती है कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में सफल नहीं हुई। यह सरकार भ्रष्टाचार में शामिल है।


दूसरी तरफ, हरियाणा का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं। पिछले 12 सालों में डबल इंजन सरकार ने जो रफ्तार पकड़ी, उसने हरियाणा को विकास के लगभग हर पैमाने पर देश की अगली कतार में खड़ा किया। हरियाणा में 270 संकल्पों में से 70 संकल्प हमारी सरकार ने दो साल में पूरे कर दिए। इसीलिए, पंजाब को विकास के पथ पर लाने के लिए यहां भी भाजपा की सरकार बेहद जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई

संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मान सरकार द्वारा 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित; आशीर्वाद योजना में किसी भी अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस: डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार द्वारा 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित; आशीर्वाद योजना में किसी भी अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस: डॉ. बलजीत कौर

भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत

भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत

डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला

डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला