Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

जापान ने उलटफेर किया और जर्मनी बाहर:जापान ने स्पेन को 2-1 से हराया; जर्मनी को पीछे छोड़ नॉकआउट में पहुंचा स्पेन

02 दिसंबर, 2022 05:42 PM

फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को ग्रुप ई के खेले मैच में जापान ने बड़ा उलटफेर करते हुए स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही जापान ने 20 साल बाद टूर्नामेंट के नॉक आउट में अपनी जगह पक्की की। प्री प्क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला क्रोएशिया से होगा।

वहीं जापान के इस उलट फेर का खामियाजा चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को भुगतना पड़ा। खिताब का दावेदार मानी जा रही जर्मन टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। फीफा वर्ल्ड कप के 92 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जर्मनी बैक टु बैक टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड से ही बाहर हो गई। इससे पहले 2018 में खेले गए वर्ल्ड कप में भी जर्मनी फर्स्ट राउंड से बाहर हो गई।

स्पेन शुरुआती बढ़त के बाद भी हारा
स्पेन ने शुरुआती बढ़त लेने के बाद भी पीछे रह गया। स्पेन के लिए शुरुआत में ही अल्वारो मोराटा ने हेडर के जरिये गोल कर स्पेन को 1-0 से जापान पर बढ़त दिला दी। फिर हाफ टाइम के बाद जापान ने वापसी की और लगातार 2 गोल कर स्पेन को 2-1 से हराया। जापान के लिए रित्सु डोन ने 48वां मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 की बारबरी की और उसके ठीक 3 मिनट बाद एओ तनाका ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

हार के बावजूद स्पेन नॉक आउट में
जापान से उलटफेर के शिकार होने के बावजूद स्पेन वर्ल्ड कप के नॉट आउट राउंड में पहुंच गया। वहीं जर्मनी को कोस्टारिका को 4-2 से हराने के बाद भी ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए कोस्टारिका को ज्यादा गोल अंतर से हराने की जरूरत थी। टीम ने जीत तो हासिल की पर टीम स्पेन से गोल अंतर से पीछे रह गई और तीसरे स्थान पर रही।

जर्मनी और स्पेन के चार-चार अंक थे। पर स्पेन ने नौ गोल किए, जबकि उसके खिलाफ 3 हुए थे। जर्मनी ने 6 गोल किए और 5 उसके खिलाफ हुए। ऐसे में स्पेन का गोल अंतराल बेहतर था। जर्मनी के लिए ग्रेब्री (10वां मिनट), काई हावर्टज (73वां और 85वां), फुलक्रुग (89वां) ने गोल दागे। वहीं, कोस्टारिका के लिए तेजेदा (58वां) और जुआन (70वां) ने गोल किए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा