Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में तीन कफ सिरप ब्रांड्स पर बैन, जहरीले पदार्थ मिलने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ी

15 अक्टूबर, 2025 09:12 PM

जम्मू-कश्मीर के औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन (डीएफसीओ) ने तीन कफ सिरप ब्रांड्स की बिक्री, वितरण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये कदम तब उठाया गया है, जब इन दवाओं की लैब जांच में यह पाया गया कि इनमें जहरीला पदार्थ डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में मौजूद है।

डीईजी एक ऐसा रसायन है, जो काफी जहरीला होता है और इससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इस जहरीले तत्व के कारण पहले ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई बच्चों की मौतें हो चुकी हैं।

सरकारी बयान में कहा गया कि इस कार्रवाई के पीछे केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण कार्यक्रम की रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में इन तीन कफ सिरप ब्रांड्स में डीईजी की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई। यह जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत प्रभाव से इन दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया।

इन तीनों दवाओं में रिलीफ सिरप, रेस्पीफ्रेश-टीआर सिरप और कोल्ड्रिफ सिरप शामिल हैं। रिलीफ सिरप, जो कि एम्ब्रोक्सोल एचसीएल, टरबुटालाइन सल्फेट, गुइफेनेसिन और मेंथॉल युक्त है, इसे गुजरात की शेप फार्मा प्राइवेट लिमिटेड बनाती है और लियो लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड इसके विपणन की जिम्मेदारी संभालती है।

वहीं, रेस्पीफ्रेश-टीआर सिरप, जिसमें ब्रोमहेक्सिन हाइड्रोक्लोराइड, टरबुटालाइन सल्फेट, गुइफेनेसिन और मेन्थॉल होते हैं, उसे अहमदाबाद की रेडनेक्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड बनाती है, और स्मार्टवे वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड इसे बेचती है। तीसरा सिरप कोल्ड्रिफ है, जिसमें पेरासिटामोल, फिनाइलफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड और क्लोरफेनिरामाइन मैलेट शामिल हैं, जिसे तमिलनाडु की श्रीसन फार्मास्युटिकल्स बनाती है।

इन सभी दवाओं में डीईजी की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है, जिसके कारण इन्हें मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं माना गया है।

मध्य प्रदेश की खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ड्रग टेस्टिंग लैब ने यह रिपोर्ट तैयार की है, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाती है। जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों को इस विषय में सतर्क किया है और सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे इस सूचना को अपने कर्मचारियों और चिकित्सकों तक पहुंचाएं ताकि इन दवाओं का उपयोग रोक दिया जाए। साथ ही, जो भी दुकानों या अस्पतालों में इन सिरप्स का स्टॉक मौजूद है, उसकी जानकारी तुरंत राज्य के ड्रग कंट्रोलर कार्यालय को दी जानी है।

जम्मू-कश्मीर में यह प्रतिबंध बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है, क्योंकि इन सिरप से जुड़े जहरीले तत्वों के कारण पहले भी अन्य राज्यों में बच्चों की मौतें हुई हैं। कई राज्यों ने इन सिरप को पहले ही बैन कर दिया है, जबकि कुछ राज्यों ने तो दो साल से कम उम्र के बच्चों में कफ और सर्दी की दवाओं के उपयोग पर पूरी रोक लगा दी है।

इसके अलावा, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अक्टूबर 2025 में एक सलाह जारी की है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ और सर्दी की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। पांच साल तक के बच्चों में भी इन दवाओं का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए। यह कदम उन मौतों के बाद उठाया गया है जो कफ सिरप के इस्तेमाल के कारण हुई हैं।

इस पूरे मामले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी अपनी गहरी चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत की दवा सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमजोरियां हैं, जिनके कारण जहरीली दवाएं बाजार में पहुंच जाती हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इस तरह की दवाएं अनियमित वितरण चैनलों के माध्यम से अन्य देशों तक भी पहुंच सकती हैं, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कफ सिरप का उपयोग बच्चों में बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए क्योंकि कई बार यह दवाएं उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। विशेष रूप से दो साल से छोटे बच्चों को यह दवाएं देना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इन तीनों सिरप को खरीदने या उपयोग करने से बचें। अगर कहीं इन सिरप का स्टॉक मौजूद हो तो उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। साथ ही, बच्चे की सेहत में कोई भी समस्या हो तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न लें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित