गांदरबल। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में ITBP के जवानों को ले जा रही एक बस बुधवार को कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि कुछ जवानों को इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बस में सवार सभी कर्मियों को बचा लिया है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस में कितने लोग सवार थे। एक अधिकारी ने बताया, “चालक को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
बस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि रेस्क्यू टीमें काम में जुटी हैं। बचाव दल सदस्य बस तक पहुंचकर उसके अंदर गए और बस में सवार जवानों को बाहर निकाला गया। किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हादसे के बाद खोज अभियान में जवानों को ढूंढ लिया गया है, लेकिन उनके कुछ हथियार नहीं मिले हैं। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि बस हादसे का शिकार हुई कैसे।