जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक जंगल वाले इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना के जवानों को दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली और उन्होंने चटरू के वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
उन्होंने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में और फोर्स भेजी गई है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
बर्फ से ढके चटरू जंगल वाले इलाके में पिछले महीने आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक सैनिक और एक आतंकवादी मारा गया.