Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

हरियाणा

जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

13 जुलाई, 2026 07:07 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परिवादों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए और समाधान इस प्रकार हो कि परिवादी को पूरी संतुष्टि मिले। आरती सिंह राव आज फ़रीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 12 परिवादों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि 3 मामलों को अगली बैठक तक लंबित रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने मामलों पर विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

ग्रामीण क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइनों से दुर्घटनाओं की आशंका संबंधी शिकायत पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक राशि जमा होने के बाद कार्य प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा आगामी 15 दिनों के भीतर लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस पर मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी विभाग समयबद्ध कार्रवाई करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा जनहित से जुड़े मामलों में पूर्ण संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी

हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता

पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा

हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा

बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस'

बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस'

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला

संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला