Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी • नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज • गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज • संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह • महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा • ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर • अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह • महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

हरियाणा

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज

08 अक्टूबर, 2026 08:09 PM

चण्डीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की जनसमस्याएं सुनी और अलग-अलग शिकायतों पर उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान निर्धारित समयसीमा में होना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अम्बाला छावनी के गांव मंडोर की भूमि पर कथित रूप से अनाधिकृत कॉलोनी काटे जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विज ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर मामले की जांच करवाई जाए तथा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाए। टुंडला मंडी निवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की छत पक्की करवाने के लिए आवेदन करने के बावजूद एक वर्ष से लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने एसडीएम, अम्बाला छावनी को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा लापरवाही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर परिषद द्वारा नालों एवं सीवरेज की सफाई के लिए सकिंग एवं जेटिंग मशीन की खरीद से संबंधित शिकायत पर भी विज ने जांच के आदेश दिए। शिकायतकर्ता पार्षद ने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों के अनुरूप मशीन की खरीद नहीं की गई। इस पर मंत्री ने एसडीएम, अम्बाला छावनी के नेतृत्व में एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि को लेकर विज ने नगर परिषद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा लगभग 70 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाना है, जिसकी वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि इस राशि का उपयोग अम्बाला छावनी के विकास कार्यों में किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि जारी करवाई गई है और अब अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि इन विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

कबूतरबाजी के मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे 26.50 लाख रुपये लिए, लेकिन राशि वापस नहीं की और अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। इस पर विज ने बलदेव नगर थाना पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
सरसेड़ी निवासी महिला ने विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ऑनलाइन तथा कुछ राशि नकद लेने के बावजूद एजेंट द्वारा न विदेश भेजने और न ही राशि वापस करने की शिकायत दी। मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए महेश नगर थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अम्बाला छावनी निवासी सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन ने 52 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी की शिकायत की और आरोप लगाया कि मामले में नामजद दो आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर विज ने पंजोखरा थाना प्रभारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा, “यह फौजी है, जिसने पूरी जिंदगी सीमा पर देश की सेवा की है। मैं उसके जीवनभर की कमाई को व्यर्थ नहीं जाने दूंगा।” उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में एचकेआरएन के 56 कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने की शिकायत पर विज ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा से फोन पर बात की और निर्देश दिए कि कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध करवाया जाए।

बिजली संबंधी शिकायतों पर विज ने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मेरा नाम अनिल विज है। यदि विभाग के अधिकारी लोगों को धक्के खिलाएंगे तो मेरा सबको पता है। इसलिए बिजली उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं और उनके कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करें।” आज की सुनवाई में अम्बाला छावनी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी बिजली बिल, बिजली की लटकती तारों, नए बिजली कनेक्शन एवं मीटर लगवाने जैसी शिकायतें प्राप्त हुईं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत हरियाणा में 1.96 लाख से अधिक सोलर पंप लगाए जा चुके हैं और जल्द ही पात्र आवेदकों को सोलर पंप के कनेक्शन जारी किए जाएंगे। उन्होंने करधान रोड के एक हिस्से में पैचवर्क पूरा करने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने को कहा।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, “जिस कागज पर मैं हस्ताक्षर कर दूं, उसका काम रुकना नहीं चाहिए और उस व्यक्ति को दोबारा मेरे पास नहीं आना चाहिए। अनिल विज के हस्ताक्षर थ्री नॉट थ्री की गोली की तरह हैं।” उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता कैंप आयोजित किया जाता है। अम्बाला छावनी से जुड़ी किसी भी शिकायत का समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। इसके साथ-साथ उनके विभागों से संबंधित शिकायतों की भी मौके पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
जनसुनवाई के दौरान अन्य समस्याओं का निवारण मंत्री विज द्वारा किया गया और संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, डीएसपी कुलदीप, नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, अजय बवेजा, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा के अलावा अन्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज

गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज

संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा

संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह

महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा

महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा

ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर

ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी