मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी तथा उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए चुनाव संबंधी फैसलों और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा की मांग को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों को अपने-अपने जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन मार्च आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।पलवल में प्रदर्शन की कमान हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने स्वयं संभाली। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी करण सिंह दलाल भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी बंद करो”, “लोकतंत्र बचाओ”, “संविधान बचाओ” जैसे नारे लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग की।
“वोट चोरों और चंदा चोरों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा” : संजय दत्तहरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल लोकतंत्र और जनता के वोट के अधिकार की सुरक्षा का है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है और यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो उनका जवाब पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से दिया जाना चाहिए।
संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “इन वोट चोरों और चंदा चोरों को हरियाणा से खदेड़ने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। जनता के वोट की ताकत को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता, मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़ा सवाल है।
संजय दत्त ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए चुनाव संबंधी फैसलों और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब देश की जनता के सामने आना चाहिए। कांग्रेस ने इन्हीं सवालों की स्वतंत्र और निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथित वोट चोरी और चंदा चोरी की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष गांव, बूथ और जिला स्तर तक जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए सभी महत्वपूर्ण चुनावी निर्णयों और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा कराई जाए।
“जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस वचनबद्ध” : राव नरेंद्र सिंहहरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट केवल एक बटन दबाने का अधिकार नहीं, बल्कि देश की सत्ता तय करने का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “जनता के अधिकारों, देश के लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है। कांग्रेस किसी भी परिस्थिति में जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेगी।”
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए सभी प्रमुख चुनाव संबंधी फैसलों, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया तथा SIR से जुड़े मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। हरियाणा कांग्रेस पहले भी इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर यह सवाल उठाती रहेगी कि यदि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तो उससे जुड़े सवालों का जवाब देने में किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहये।
उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और राजनीतिक फंडिंग में जवाबदेही दोनों जरूरी हैं।
उन्होंने कहा जनता के वोट और जनता के अधिकारों से जुड़े सवालों को दबाया नहीं जा सकता। यदि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने, SIR तथा अन्य चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से मजबूत होता है।
“कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है- करण सिंह दलालकरण सिंह दलाल ने कहा कि आज हर जिला मुख्यालय पर हुआ प्रदर्शन इस बात का संदेश है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और जनता के मताधिकार के सवाल पर पीछे हटने वाली नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी सत्ता या पद के लिए नहीं, बल्कि जनता के वोट, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता के बीच इन मुद्दों को मजबूती से उठाएं और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि देश विरोधी तानाशाह अब यह जान लें कि “कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतर चुकी है और अब यह संघर्ष जारी रहेगा।
“जनता के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध” :- नेत्रपाल अधानाजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेत्रपाल अघाना ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ता इनके संरक्षण के लिए मजबूती से संघर्ष करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर सरकार की जनविरोधी एवं कथित तानाशाही नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।इस अवसर पर देवेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष जाहिद अजमत, राजेंद्र कुमार खोखियाका, विनोद बैंसला, प्रिंस सौरोत, ओमप्रकाश बघेल, अनूप पाराशर, मोहम्मद बिलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।