Saturday, August 15, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

हरियाणा

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

15 अगस्त, 2026 07:58 PM

पलवल : पलवल के गांव रजोलका के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को 96 साल की उम्र में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। इससे पहले भी राज्य स्तर पर उनको कई पुरस्कार मिले है।

हवा सिंह नाथ ने बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अमरेश पुरी, हेमा मालिनी , गुरूदासमान दैसे कलाकारों के साथ काम किया है। हाल में दादा लख्मीचंद के जीवन पर बनी फिल्म में हवा सिंह और उनके बेटे को काम करने का मौका मिला है। जिसमें बॉप-बेटे ने दादा लख्मीचंद के सहायक कलाकारो का रौल निभाया है।

हवा सिंह अपनी टीम के साथ 5 बार इटली, दुबई, अबू धाबी सहित UAE के अन्य देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके है। अभी वह अपने परिवार के साथ गांव रजोलका में ही रह रहे है। पुरस्कार मिलने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

पुरस्कार में मिला ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम और एक लाख रुपये
यह पुरस्कार संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक एवं पारंपरिक कलाओं, कठपुतली कला और प्रदर्शन कला में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार की शुरुआत 1952 से हुई थी और इसे देश के प्रदर्शन कला क्षेत्र के प्रमुख राष्ट्रीय सम्मानों में माना जाता है पुरस्कार के माध्यम से भारतीय कला और संस्कृति को समृद्ध करने वाले कलाकारों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार में ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम और 1 लाख नकद राशि प्रदान की जाती है।

10 साल की उम्र में बीन बजाना शुरू किया
96 साल के हवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सपेरा समाज से आते है। मूल रूप से वह करनाल के रहने वाले है और पिछले करीब 40 सालो से वह पलवल के गांव रजोलका में रह रहे है। बीन वादक की ये कला प्राचीन समय से उनके कुल में चली आ रही है। उनसे पहले उनके बड़े भाई बीन वादन का काम करते थे। जब वह 10 साल के थे तो उनके बड़े भाई ने बीन बनाकर उनके हाथ में थमा दी। उसी दिन से उन्होंने अपने भाई को गुरू माना और उन्ही से बीन वादक की शिक्षा लेनी शुरू कर दी।

आर्थिक परेशानियां बनी बाधा
हवा सिंह ने बताया कि 30 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई। शादी के बाद परिवार को चलाना और इस कला के साथ आगे बढ़ना बहुत ही मुश्किल था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी और वो इस कला से जुड़े रहे। वो शादियों , जगह -जगह बीन के प्रोग्राम करते थे। धीरे-धीरे उनकी बीन को लोग पसंद आने लगी और उनको स्टेजों पर अपनी बीन प्रोग्राम करने का मौका मिला।

अमरीश पुरी और हेमा मालिनी के साथ किया काम
उन्होंने कहा कि शादी के बाद उनके पांच बेटे है। जिनमें रणधीर नाथ, राजबीर नाथ , रामबीर नाथ , जयवीर नाथ , संजय नाथ है। उनको बेटो ने भी इसी कला को सीखा और सभी ने मिलकर अपनी टोली बना ली। उनके दो बेटे बीन बजाने का काम करते है बाकि तुम्बा ,चिमटा और ढोलक को संभालते है। उन्होंने हरियाणा के पुराने समय के कई लोक कलाकारों के साथ स्टेज शौ किए है। उनके पिता ने बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अमरेश पुरी, हेमा मालिनी , गुरूदासमान दैसे कलाकारों के साथ काम किया है।

विदेशों में बजाया बीन का डंका
हवा सिंह के बेटे रणधीर ने बताया कि उनके पिता ने भारत में ही ब्लकि 5 बार विदेशों में जाकर बीन के प्रोग्राम किए है। टली, दुबई, अबू धाबी सहित UAE के अन्य देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके है। हांलाकि उनको कभी विदेश साथ में जाने का मौका नही मिला है। विदेश में उनके साथ दूसरे कलाकार जाते रहे है।

पांच बेटों ने भी सीखी कला
हवा सिंह का गांव रजोलका में एक बड़ा परिवार है। उनके 5 बेटे है जो गांव में ही उनके साथ रहते है। हवा सिंह के 10 पोते ( बेटे के बच्चे) और 3 पोतियां है। लेकिन उनके बेटों के बाद कोई भी इस कला से जुड़ाना नही चाहता है। जिसका सबसे बड़ा कारण यही है कि इस कला के साथ परिवार चलाना बेहद मुशकिल है। इसलिए वो बच्चों को पढ़ा रहे है। उनके कई पोटे नौकरी भी कर रहे है।

सरकार से पेंशन बनाने की मांग
हवा सिंह के बेटे ने कहा कि सरकार के द्वारा अब से पहले उनकी कोई आर्थिक तौर पर मदद नही की गई है। गांव -गांव में जाकर प्रोग्राम करके उनके पिता ने घर चलाया है। वो चाहते है कि सरकार इस कला को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करे। उनके पिता की पेंशन सरकार के द्वारा बांधी जाए। ताकि दूसरे लोगों को प्रोत्साहन मिले । उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस कला से जुड़े लोगों का सम्मान होना चाहिए। ताकि नए बच्चे इस कला के साथ जुड़ सके।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

अंबाला में सिख संगत पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण : राव नरेंद्र सिंह

अंबाला में सिख संगत पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण : राव नरेंद्र सिंह