Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

छात्र अभय ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

17 जुलाई, 2025 04:56 PM

सिरसा (सतीश बंसल)। — शिक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिरसा के मेधावी छात्र अभय ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा घोषित स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने कॉलेज बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अभय की यह शानदार सफलता उनके अथक परिश्रम, समय प्रबंधन, और विषयों के प्रति गहरी समझ का परिणाम है। उन्होंने अपनी शिक्षा के दौरान अनुशासित दिनचर्या और समर्पण को प्राथमिकता दी। छात्र अभय ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के सहयोग और कॉलेज के प्रेरणादायी वातावरण को दिया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर ने इस अवसर पर छात्र को बधाई देते हुए कहा कि अभय की यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह प्रमाणित करती है कि हमारे संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षण स्टाफ और श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएमके कॉलेज हमेशा से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और अभय की सफलता उसी की एक झलक है। शिक्षकों ने कहा कि अभय हमेशा से एक गंभीर, मेहनती और जिज्ञासु छात्र रहा है, और उसकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि अभय को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जहाँ उसकी मेहनत को औपचारिक रूप से सराहा गया । उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज के अन्य छात्र भी अभय से प्रेरणा लेकर आने वाले समय में ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अभय की यह सफलता यह साबित करती है कि लगन, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। सीएमके कॉलेज के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है और निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में संस्थान शिक्षा की ऊँचाइयों को लगातार छूता रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान