Monday, October 05, 2026
BREAKING
• New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

हरियाणा

छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा

26 जुलाई, 2026 08:19 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य कुमारी सैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को देर से लिया गया, लेकिन आवश्यक कदम बताते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार यह निर्णय पहले ले लेती, तो देशभर में लाखों विद्यार्थियों को लंबे समय तक अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ता, संसद का बहुमूल्य समय भी बार-बार बाधित नहीं होता और छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों से भी बचा जा सकता था।कुमारी सैलजा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था केवल सरकार का विषय नहीं, बल्कि देश के भविष्य का प्रश्न है। प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं की पारदर्शिता पर उठे सवालों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास प्रभावित किया है। ऐसे में केवल मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता स्थापित करने के लिए ठोस एवं समयबद्ध सुधार किए जाने चाहिए।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले दिन से यह मांग करती रही है कि संसद सुचारु रूप से चले, छात्रों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो, नैतिक जिम्मेदारी तय की जाए तथा युवाओं की आवाज़ को गंभीरता से सुना जाए। लोकतंत्र में संवाद ही समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है।कुमारी सैलजा ने कहा कि आंदोलन के दौरान जिन विद्यार्थियों के साथ बल प्रयोग हुआ और जिन पर विभिन्न मामले दर्ज किए गए, उनकी निष्पक्ष समीक्षा की जानी चाहिए। यदि किसी निर्दोष छात्र के साथ अन्याय हुआ है तो उसे न्याय मिलना चाहिए तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि देश के युवाओं ने मेहनत और ईमानदारी के बल पर अपने भविष्य के सपने संजोए हैं। सरकार का दायित्व है कि वह ऐसा वातावरण बनाए, जिसमें प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष परीक्षा, समान अवसर और न्याय का विश्वास मिले। सरकार को राजनीतिक टकराव से ऊपर उठकर छात्रों के हित में सभी आवश्यक सुधार लागू करने चाहिए।

सरकार अब अहंकार छोड़कर युवाओं की भावनाओं को समझेगी
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के अधिकारों, पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था और जवाबदेही की लड़ाई लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। कुमारी सैलजा ने आशा व्यक्त की कि सरकार अब अहंकार छोड़कर युवाओं की भावनाओं को समझेगी, संसद में सार्थक चर्चा सुनिश्चित करेगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ...

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार