Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

चौ. देवीलाल ने उसूलों पर चलते हुए ताउम्र देश हित में काम किया : दुष्यंत चौटाला

06 अप्रैल, 2026 07:50 PM

चंडीगढ़ : भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल और सभी जिलों में उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी हैं। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार सुबह दिल्ली समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। डॉ चौटाला ने कहा कि हर साल अनुयायी चौधरी देवीलाल को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते है और उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल द्वारा करवाए गए जनहितैषी कार्यों से आज भी आमजन लाभान्वित हो रहे है, तभी वे जन-जन के नायक कहलाते हैं। अजय चौटाला ने कहा कि खासकर युवा पीढ़ी को चौधरी देवीलाल के संघर्ष के बारे में जरूर जानना चाहिए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में जननायक चौधरी देवीलाल का अहम योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से हमें सीख लेते हुए इस उद्देश्य पर काम करना चाहिए कि गरीब, किसान, कमेरा वर्ग कैसे आगे बढ़े और कैसे देश के हर नागरिक को उसका अधिकार मिल सके। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ताउम्र उसूलों पर चलते हुए चौ देवीलाल ने देश हित के लिए काम किया था। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री के पद का भी उन्होंने त्याग कर दिया था। जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हरियाणा में बुजुर्गों के सम्मान में बुढ़ापा पेंशन का पौधा लगाया था, जिसका अनेक राज्यों में अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में राजनीति और सामाजिक बदलाव लाने में उनकी बड़ी अहम भूमिका रही हैं। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल की सोच और नीतियों के चलते पूरा देश उन्हें श्रद्धाभाव से किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग के मसीहा के रूप में याद करता हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने गांव-देहात के लोगों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया।

सिरसा में पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर सही मायने में उन्हें श्रद्धांजलि देना तभी सार्थक माना जाएगा जब प्रत्येक व्यक्ति उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए कमेरे, किसान, शोषित वर्ग के समर्थन में उठ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि जेजेपी आज सही मायने में उनके दिखाए पथ पर चलकर पूरे हरियाणा में सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। सभी जिलों में स्थापित चौ. देवीलाल की प्रतिमाओं पर जेजेपी द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देवीलाल को नमन किया और उनके द्वारा जीवनकाल में किए गए लोक कल्याण के कार्यों को याद किया। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिनेश डागर, पूर्व विधायक रमेश खटक, गंगा राम, धर्म देव सोलंकी, देवेंद्र कादयान, रविंद्र सांगवान, पालम 360 के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी, ओम प्रकाश सहरावत, पंकज गोदारा, ऋषि राज राणा, सुरेंद्र ठाकरान, जयवीर गांधी, कृष्ण पहलवान, रजनी मलिक, राज सिंह दहिया, कर्नल राठी, अशोक सरोहा, सुरेंद्र सरोत, संजय दलाल, मुकेश सिहाग आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह