Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान • अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद • पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन • पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार • फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम • दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस • Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर • फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या • पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन • गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट

मनोरंजन

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

07 नवंबर, 2026 04:02 PM

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम लंबे समय से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली के मामले में चर्चा में रहा है। इस मामले में अब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश हुईं नोरा ने दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुए एक इवेंट का पूरा किस्सा सुनाया।

नोरा ने कोर्ट को बताया कि वह दिसंबर 2020 में अपनी पूरी टीम के साथ फ्लाइट से चेन्नई पहुंची थीं। वहां एक इवेंट होना था, जिसकी पूरी व्यवस्था एक्सीड एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों ने संभाली थी। इवेंट के लिए तैयार होने के दौरान उनकी टीम ने उन्हें बताया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना उनसे और उनके परिवार से मिलना चाहती हैं। इसके बाद लीना पॉलोज दो वीडियोग्राफर और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके कमरे में पहुंचीं। वह अपने साथ कुछ गिफ्ट भी लेकर आई थीं।

अभिनेत्री ने बताया कि मुलाकात के दौरान लीना ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन हैं। बातचीत के बीच लीना ने कहा कि उनके पति उन्हें 'हेलो' कहना चाहते हैं और चेन्नई आने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके बाद लीना ने अपने पति को फोन लगाया और स्पीकर पर बात कराई।

नोरा ने बताया कि फोन पर सुकेश ने उनसे कहा कि वह और उनका परिवार उनके बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने इवेंट में आने के लिए उनका धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके साथ और इवेंट करने की इच्छा जताई। इसी बातचीत के दौरान लीना ने नोरा को एक कार गिफ्ट करने की बात कही। फोन पर मौजूद सुकेश ने भी उनसे अनुरोध किया कि वह इस कार को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लें।

नोरा ने बयान में बताया कि यह बातचीत खत्म होने के बाद वह अपनी टीम के साथ इवेंट के लिए निकल गईं। वहां वह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं और डांस कॉम्पिटिशन को जज किया।

अभिनेत्री ने कोर्ट को बताया कि इवेंट के दौरान उन्हें कुछ लिफाफे दिए गए थे। उनसे कहा गया था कि वह ये लिफाफे दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को सौंप दें। इस तरह नोरा ने कोर्ट के सामने चेन्नई इवेंट में मौजूदगी से लेकर लीना और सुकेश के साथ हुई बातचीत तक की जानकारी दी।

कोर्ट में नोरा का बयान अभी पूरा नहीं हुआ है। उनका आगे का बयान 30 नवंबर को दर्ज किया जाएगा। इस दिन मामले में अगली सुनवाई होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे