Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने वोट चोरी आरोपों को किया खारिज, कहा- कांग्रेस का दावा झूठा और भ्रामक

17 अगस्त, 2025 08:30 PM

चुनाव आयोग ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि आयोग मतदाताओं के साथ मजबूती से खड़ा है, साथ ही किसी भी परिस्थिति में चुनावी प्रक्रिया और नियमों से समझौता नहीं करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ड्राइव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है और इसमें किसी भी राजनीतिक दल के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग का दरवाजा सभी राजनीतिक दलों के लिए हमेशा खुला है। सभी पार्टियों के प्रतिनिधि और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) जमीनी स्तर पर पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं। वे दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं और वीडियो गवाही भी दे रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि ये सत्यापित दस्तावेज और गवाहियां, जिन्हें जिलाध्यक्ष और BLO द्वारा दिया गया है, या तो अपनी ही पार्टी के राज्य या राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तक नहीं पहुंच रही हैं या फिर जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करके उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई मतदाताओं की तस्वीरों को सार्वजनिक करने पर भी आपत्ति जताई। उनका इशारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर था, जहां उन्होंने कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया था। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस तरह तस्वीरें सार्वजनिक करना सुप्रीम कोर्ट के पहले दिए गए आदेश के अनुसार निजता का उल्लंघन है।

उन्होंने साफ कहा कि वोट चोरी के आरोप पूरी तरह झूठे और आधारहीन हैं। कुछ लोग बिहार में SIR ड्राइव को लेकर गलतफहमियां फैला रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार ने दोहराया कि चुनाव आयोग इन कोशिशों से डरने वाला नहीं है और मतदाताओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा, “जब राजनीति चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर की जा रही है, तो हम साफ करना चाहते हैं कि हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। चुनाव आयोग निडर होकर सभी मतदाताओं गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और हर धर्म के लोगों के साथ बिना किसी भेदभाव के खड़ा रहेगा।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही