Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

चुनाव आयोग के खिलाफ आरोप लगाने के बाद राहुल गांधी ने लिया बड़ा फैसला

07 अगस्त, 2025 08:47 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल और महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान भारी अनियमितताएं हुई हैं। राहुल गांधी का दावा है कि इन क्षेत्रों में फर्जी वोटिंग और डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं। आरोपों के बाद अब राहुल गांधी ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, उन्होंने इंडिया गठबंधन के 12 दलों की बैठक बुलाई है। अब इस बैठक में विपक्ष मिलकर चुनाव आयोग व केंद्र सरकार को घेरने की योजना बना सकता है।

चुनाव आयोग ने राहुल से मांगा हलफनामा
राहुल गांधी ने कहा, "बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर कांग्रेस सिर्फ 3% से भी कम अंतर से हारी। वहां फर्जी मतदाता और डुप्लीकेट वोटिंग के उदाहरण सामने आए हैं।" राहुल गांधी के आरोपों के बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनसे इन दावों पर हलफनामा देने को कहा है। इस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा, "मैं जो जनता से कहता हूं, वही मेरा वचन है। इसे ही हलफनामा मानिए। हम चुनाव आयोग का ही डेटा दिखा रहे हैं।"

महादेवपुरा में एकतरफा वोटिंग पर सवाल
राहुल गांधी ने बताया कि उनकी टीम ने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण किया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पूरे लोकसभा क्षेत्र के सात में से छह विधानसभा सीटों पर पीछे थी, लेकिन महादेवपुरा में उसे भारी मतों से जीत मिली। उन्होंने कहा, "महादेवपुरा में करीब 1,00,250 वोटों की चोरी हुई। एक ही पते पर 50-50 वोटर थे, कई जगह नाम एक जैसे थे लेकिन फोटो अलग थे।"

‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार पर सवाल
राहुल गांधी ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा, "हमारा संविधान कहता है कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है। लेकिन क्या आज भी यह अधिकार सुरक्षित है?"

चुनाव नतीजों पर भी उठाए सवाल
उन्होंने आगे कहा कि जनता में संदेह है, क्योंकि बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल होने के बावजूद उसे नुकसान नहीं होता। उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सर्वे कुछ और कह रहे थे, लेकिन नतीजे कुछ और आए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन