Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर दिग्विजय का सवाल, बोले- बिहार और दूसरे राज्यों के चुनाव संदेह के घेरे में, सिंधिया को बताया बेटे जैसा

10 अगस्त, 2025 09:07 PM

ग्वालियर : पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव समेत अन्य राज्यों के चुनाव भी संदेह के घेरे में आ गए हैं।

राहुल गांधी के आरोपों पर बोले...
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटरों का घोटाला पकड़ा है, जिससे चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के स्पेशल इन्टेसिव रिवीजन (SIR) में भी गंभीर गड़बड़ियां हैं, क्योंकि एक झटके में 65 लाख वोटर मतदाता सूची से हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अपनी विश्वसनीयता साबित करनी होगी और भाजपा को भी इस मामले में सफाई देनी चाहिए। 2018 में मध्य प्रदेश में मतदाता पुनर्निरीक्षण के दौरान 50 लाख फर्जी वोटरों का पता चला था।

सिंधिया पर भी बोले...
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा करने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘सिंधिया भले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए हों, लेकिन वह मेरे पुत्र समान हैं। उनके पिता के साथ मैंने काम किया है। ग्वालियर में मैंने कांग्रेस का मंच साझा न करने की बात कही थी, निजी कार्यक्रमों में नहीं’

पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार को घेरा..
पूर्व मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी घटना पर केंद्र सरकार के रुख को हैरान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन पहलगाम की घटना के बाद किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि कश्मीर के संवेदनशील पर्यटन स्थल पर न तो पुलिस और न ही अर्धसैनिक बल तैनात थे, ऐसे में आतंकियों ने आसानी से बड़ी वारदात को अंजाम दिया और चले गए। अगर विदेश में ऐसी घटना होती, तो जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे हो चुके होते।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही