Thursday, July 09, 2026
BREAKING
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चांदी 2.23 लाख रुपए के नीचे तेहरान पर नए हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले-'पता नहीं ईरान समझौते का सम्मान करेगा या नहीं' मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', गूंजा जन गण मन... होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की क्षमता कमजोर करने के लिए अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन किए हमले मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हुए शामिल, ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज से की मुलाकात टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने...

चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी स्टूडेंट किडनैपिंग केस:खरड़ कोर्ट में चार्जशीट दायर; हनीट्रैप मामले में फंसाकर मांगी थी 50 लाख की फिरौती

22 नवंबर, 2022 06:12 PM

पंजाब में मोहाली स्थित घड़ुआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी(CU) के 20 वर्षीय इंजीनियरिंग स्टूडेंट हितेश भूमरा को हनीट्रैप का शिकार बना कर बंधक बनाया गया था। परिवार से 50 लाख रुपए फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में खरड़ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी गई है।

CU में ही पढ़ने वाली MBA की स्टूडेंट राखी समेत उसके दोस्तों ने हितेश की किडनैपिंग की थी। उसे ड्रग देकर कुर्सी के साथ बांध कर रखा हुआ था। खरड़ के रंजीत नगर के एक किराए के फ्लैट में हितेश बंधक बनाया गया था। पुलिस ने 48 घंटे में ही इस केस को सुलझा लिया था।

खरड़ की कोर्ट में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 323, 346, 328, 364 ए, 365, 468, 471, 482 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत चालान पेश किया है। कोर्ट ने अब आरोपियों को 3 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

अगस्त 2022 में यह किडनैपिंग केस सामने आया था। आरोपियों ने फिरौती के लिए पूरी प्लानिंग की हुई थी। पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक जाना पड़ा था।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लग्जरी कार, 5 मोबाइल फोन, .32 की पिस्टल और 9 बुलेट बरामद की थी। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले थे। इनमें से एक आरोपी MBBS और दूसरा MBA कर रहा था। वहीं हितेश CU में बैचलर इन इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था। वह CU के हॉस्टल में रह रहा था।

तीनों आरोपी पुराने फ्रेंड्स थे
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मोगा में साथ पढ़ते थे। आरोपी राखी मुख्य आरोपी अजय कादियान की 'क्लोज़ फ्रेंड' थी। अजय कादियान (25) पानीपत के जत्तल गांव का रहने वाला था। अजय पुनिया (22) सिरसा के अबूद गांव और राखी (20) सोनीपत के बरोली गांव की निवासी थी।

पुलिस ने जांच के दौरान किडनैपिंग केस से संबंधित मकान मालिक रंजीत नगर निवासी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। पीड़ित स्टूडेंट हितेश मूलरूप से लुधियाना का रहने वाला है। उसके पिता लुधियाना में एक निजी फर्म में मैनेजर हैं।

किडनैपर्स ने धमकाया था कि हाथ-पैर तोड़ देंगे
हितेश के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका बेटा किडनैप कर लिया गया है। किडनैपर्स फिरौती मांग रहे हैं। किडनैपर्स ने कहा था कि पुलिस को जानकारी दी तो हितेश के हाथ-पैर तोड़ देंगे। वहीं किडनैपर्स परिवार को चकमा देते हुए फिरौती की रकम पहुंचाने के लिए अलग-अलग लोकेशन बताते गए, ताकि ट्रैप न हो पाएं। पंजाब पुलिस ने कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA की सहायता से आरोपियों को दबोच लिया था।

पुलिस ने किडनैपर्स और हितेश के परिवार के बीच फिरौती की कॉल के आधार पर किडनैपर्स का पीछा किया। आरोपियों के खिलाफ फिरौती के लिए किडनैपिंग, किसी को गलत ढंग से कैद में रखने समेत अन्य आपराधिक धाराओं में खरड़ पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ। आरोपी अजय पुनिया डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, फेज 6 मोहाली से MBBS कर रहा था। राखी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से MBA कर रही थी। अजय कादियान की दवाइयों की दुकान है।

फर्जी प्रोफाइल बनाई थी
जांच में पता चला था कि आरोपी राखी ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई हुई थी। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हितेश के साथ दोस्ती करके उसे मिलने के लिए बुलाया था। हितेश जब राखी से मिलने के लिए मोहाली-खरड़ हाईवे पर एक VR मॉल के पास पहुंचा तो राखी एवं अजय कादियान ने उसे किडनैप कर लिया। हितेश को राखी ने कहा कि घर में एक पार्टी रखी है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार