Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल

बाज़ार

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चांदी 2.23 लाख रुपए के नीचे

09 जुलाई, 2026 02:19 PM

मुंबई; मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत कम हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,43,711 रुपए के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 1,43,451 रुपए पर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही इसमें और बिकवाली देखी गई।

सुबह 10 बजे, यह 490 रुपए या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,43,221 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,43,101 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,43,511 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। सोने के साथ चांदी में भी तेज गिरावट देखी गई है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,23,437 रुपए के मुकाबले 1,437 रुपए की कमजोरी के साथ 2,22,000 रुपए पर खुला।

फिलहाल यह 1,321 रुपए या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,22,116 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,21,502 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,22,761 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,071 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58 डॉलर प्रति औंस पर था।

सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है। अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हवाई हमला किया। वहीं, ईरान ने मध्य पूर्व में अन्य देशों जैसे बहरीन और कुवैत पर हमला कर दिया है। इससे पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्व हो गई है। इस घटनाक्रम से अन्य अहम कमोडिटी कच्चे तेल में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है। ब्रेंचमार्क ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ करीब 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

मध्यपूर्व संकट से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : आईएमएफ

मध्यपूर्व संकट से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : आईएमएफ

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी

मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली

मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

एआई और डिजिटल तकनीक से एमएसएमई, स्टार्टअप व निर्यातकों को मिलेगी नई ताकत : पीयूष गोयल

एआई और डिजिटल तकनीक से एमएसएमई, स्टार्टअप व निर्यातकों को मिलेगी नई ताकत : पीयूष गोयल

जून 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की बिक्री 108% बढ़ी

जून 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की बिक्री 108% बढ़ी

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, 1.20% तक सस्ते हुए दाम

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, 1.20% तक सस्ते हुए दाम

लेदर और फुटवियर सेक्टर को 15 अरब डॉलर निर्यात का रखना चाहिए लक्ष्य : पीयूष गोयल

लेदर और फुटवियर सेक्टर को 15 अरब डॉलर निर्यात का रखना चाहिए लक्ष्य : पीयूष गोयल

कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट

कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट