Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

चंडीगढ़ को बड़ी राहत, डड्डू माजरा में 'वेस्ट टू एनर्जी' प्रोजेक्ट को केंद्र की हरी झंडी; फंड भी मंजूर

16 फ़रवरी, 2026 06:36 PM

चंडीगढ़ : डड्डू माजरा कचरा डंपिंग ग्राउंड को समाप्त कर साइट की बायो-रीमेडिएशन कराने को लेकर सांसद मनीष तिवारी द्वारा संसद में बार-बार उठाया गया मुद्दा अब आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। शहरी विकास एवं आवास राज्य मंत्री की ओर से दिए गए जवाब के बाद इस दिशा में ठोस प्रगति के संकेत मिले हैं।

मनीष तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में कचरे के स्थायी समाधान के लिए “वेस्ट टू एनर्जी” परियोजना को मंजूरी दे दी है तथा परियोजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी भी स्वीकृत कर दी गई है। इससे लंबे समय से लंबित डंपिंग ग्राउंड की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि डड्डू माजरा डंपिंग साइट को पूरी तरह साफ करने और वहां जमा कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी चंडीगढ़ नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन की है। इस संबंध में केंद्र ने स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही तय की है।

मनीष तिवारी ने नगर निगम और प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निगम और प्रशासन द्वारा संसद, न्यायालयों तथा संसदीय स्थायी समितियों के समक्ष डंपिंग साइट को साफ करने के लिए अलग-अलग समय-सीमाएं दी गईं, लेकिन बार-बार अपनी ही प्रतिबद्धताओं और दायित्वों का पालन नहीं किया गया।

सांसद ने कहा कि डड्डू माजरा का कचरा पहाड़ वर्षों से स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी खतरा बना हुआ है। ऐसे में अब समय आ गया है कि परियोजना को तेज गति से लागू किया जाए और साइट को पूरी तरह बायो-रीमेडिएट कर स्वच्छ बनाया जाए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र की स्वीकृति के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए डंपिंग ग्राउंड को हटाने की दिशा में ठोस और समयबद्ध कदम उठाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन