Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

हरियाणा

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

11 जुलाई, 2026 07:46 PM

जींद : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक, विकासोन्मुखी और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक रहा है। वर्ष 2013 में रेवाड़ी में आयोजित सैनिक सम्मान रैली से लेकर 17 जुलाई, 2026 को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ तक हर महत्वपूर्ण पड़ाव ने हरियाणा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने यह बात जींद के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश आईटी सेल प्रमुख विकास श्योकंद, डिप्टी स्पीकर के मीडिया प्रभारी सनी मग्गू तथा जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 15 सितंबर, 2013 को रेवाड़ी में आयोजित सैनिक सम्मान रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के नए विजन की शुरुआत थी। उसी मंच से नरेंद्र मोदी ने 'वन रैंक, वन पेंशन' (ओआरओपी) के संकल्प को दोहराया था, जिसे बाद में उनकी सरकार ने लागू कर पूर्व सैनिकों के सम्मान को नई ऊंचाई प्रदान की।


उन्होंने कहा कि 22 जनवरी, 2015 को पानीपत से शुरू किया गया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान आज पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का एक सफल जनआंदोलन बन चुका है। हरियाणा में लिंगानुपात में आया उल्लेखनीय सुधार इस अभियान की सफलता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल, 2022 को कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित कर यह संदेश दिया कि नया भारत अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रहा है।


कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से जोड़ने का कार्य केवल एक हवाई अड्डे का विस्तार नहीं, बल्कि पश्चिमी हरियाणा की अर्थव्यवस्था, उद्योग, निवेश और रोजगार को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि अब 17 जुलाई, 2026 को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरित, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत के विजन का नया अध्याय सिद्ध होगा। यह केवल रेलवे की परियोजना नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन मोबिलिटी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जो भारत के नेट-जीरो लक्ष्य और हरित अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को केवल योजनाएं नहीं दीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व की ऐसी परियोजनाएं दी हैं जिन्होंने राज्य की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान की है। रेवाड़ी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश दिया, पानीपत ने महिला सशक्तिकरण का, कुरुक्षेत्र ने सांस्कृतिक गौरव का, हिसार ने आधुनिक विमानन का और अब जींद देश को ग्रीन टेक्नोलॉजी का नेतृत्व देने जा रहा है।


कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा आज सैनिक सम्मान, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक विमानन और ग्रीन मोबिलिटी जैसे पांच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद में रेलवे, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार विकास को समग्र दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है। दो नए मेडिकल कॉलेज केवल भवन नहीं होंगे, बल्कि हजारों युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के अवसर और लाखों परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत आधार बनेंगे।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा को केंद्र स्तर पर अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाता था, जबकि आज राज्य राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं का प्रमुख केंद्र बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उनकी राजनीति घोषणाओं की नहीं, बल्कि समयबद्ध क्रियान्वयन और डिलीवरी की राजनीति है तथा हरियाणा इसका सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा एक्सप्रेसवे, रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट, मेडिकल शिक्षा, औद्योगिक कॉरिडोर और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इससे उद्योगों, युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों सभी को व्यापक लाभ मिलेगा तथा राज्य निवेश और आधुनिक तकनीक का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।


कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जींद का चयन किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि दूरदर्शी रणनीतिक सोच का हिस्सा है। हरियाणा के भौगोलिक केंद्र से पूरे देश को हरित तकनीक और आधुनिक विकास का संदेश दिया जा रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन भारत को स्वच्छ ईंधन आधारित रेल तकनीक विकसित करने वाले अग्रणी देशों की श्रेणी में और अधिक सशक्त बनाएगी।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई की जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि विकसित हरियाणा और विकसित भारत के संकल्प का सार्वजनिक उत्सव बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्पष्ट है कि भारत का भविष्य ग्रीन एनर्जी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं और तकनीक आधारित विकास में निहित है तथा हरियाणा इस परिवर्तन का अग्रदूत बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को कभी केवल एक राज्य नहीं माना, बल्कि विकसित भारत की विकास प्रयोगशाला के रूप में देखा है। रेवाड़ी से जींद तक की यह यात्रा बताती है कि जब नेतृत्व दूरदर्शी हो, तो हरियाणा केवल विकास का सहभागी नहीं, बल्कि पूरे देश को दिशा देने वाला राज्य बन जाता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री